फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi mate to america MPs regarding H1B visas issue

एच1-बी वीजा मसलाः PM मोदी ने ट्रंप प्रशासन को दी सलाह

Wed, 22 Feb 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi mate to america MPs regarding H1B visas issue
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप प्रशासन को बाहर से आने वाले कुशल पेशेवरों की तादाद में कटौती के मामले में संतुलित और दूरदृष्टि भरा रवैया अपनाने की सलाह दी है। ट्रंप प्रशासन की ओर से एच1-बी वीजा में कटौती के इरादे के मद्देनजर पीएम का यह बयान बेहद अहम है। भारतीय आईटी कंपनियां एच1-बी वीजा पर अपने कर्मचारियों को अमेरिका भेजती हैं। इसके साथ ही भारतीय छात्र भी एच1-बी वीजा पर अमेरिका में पढ़ाई करने जाते हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिकी संसद के 26 सदस्यों के एक दल का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन और संसद में बदलाव के बाद इस दौरे की वजह से भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को अच्छी शुरुआत मिलेगी। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई अपनी सकारात्मक बातचीत को याद किया और पिछले ढाई साल में मजबूत हुए अमेरिका-भारत संबंध को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन


इस संबंध में पीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि मोदी ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर भारत-अमेरिका साझेदारी को समर्थन करने के लिए अमेरिकी सांसदों को धन्यवाद दिया। भारत-अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कुशल भारतीय पेशेवरों की प्रतिभा की ओर ध्यान दिलाया। साथ ही कहा कि अमेरिका में कुशल मानव संसाधनों को आने देने के संदर्भ में संतुलित और दूरदृष्टि भरा रवैया अपनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed