फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi intracting with Karyakartas Mera Booth Sabse Mazboot on Mobile App

कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने कहा- हम सुख बांटने वाले हैं, वो समाज बांटने वाले

Wed, 10 Oct 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi intracting with Karyakartas Mera Booth Sabse Mazboot on Mobile App
narendra modi quotes
मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से एक बार फिर मुखातिब हुए। इस संवाद में वह आगरा, दमोह, करौली-धोलपुर, मैसूरू और रायपुर लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पीएम ने अपने संवाद की शुरुआत नवरात्री की शुभकामनाओं से करते हुए कहा कि मेरे लिये यह सौभाग्य की बात है की नवरात्री के पहले ही दिन देशभर के कार्यकर्ताओं से बातचीत का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन


हमारी आज की यह बातचीत हम सबको देश के लिए, गांव-गरीब के लिए और अधिक ऊर्जा और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव जीतना हमारे लिए किसी को परास्त करने का अहंकार नहीं है, हमारे लिए ये सेवा करने का एक अवसर मिलने जैसा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एकबार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सुख बांटने वालें हैं, वो समाज बांटने वाले हैं, हमें सुख बांटकर हर किसी की जिंदगी में सुख लाने का प्रयास करना है, उनका समाज बांटकर खुद के परिवार का भला करने का सपना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति नित्य नूतन चिर पुरातन है। भारत के पास वो सांस्कृतिक विरासत है जिसकी आवश्यकता पूरी दुनिया को है। दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों के बीच जीवन जीने की कला सिखाती हमारी संस्कृति एक आशा की किरण है। 

Narendra Modi intracting with Karyakartas Mera Booth Sabse Mazboot on Mobile App
नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए की कार्यकर्ताओं से बात
आजादी के बाद दशकों तक यह माना जाता था कि भारत सपेरों और चूहे पकड़ने वालों का देश है और सबसे बदतर स्थिति ये रही कि देश पर दशकों तक शासन करने वाले राजनीतिक वर्ग ने इन हास्यास्पद बातों को बढ़ावा दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। छोटी-छोटी चीजों में तनाव पैदा किए जाएंगे और एक दूसरे को लड़वाने की कोशिश की जाएगी। लेकिन आपको लड़ना नहीं है।

कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कई बार कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा, आपने कई बार ऐसी तस्वीर देखी होगी, जिसमें भारत के एक प्रधानमंत्री विदेशी मेहमान के साथ हैं और एक सपेरा बीन बजा रहा है। क्या हमारा आत्मसम्मान इतना गिरा हुआ है। 

इसी बीच उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सबको विश्वास में लेकरर तीन राज्यों का निर्माण किया लेकिन कांग्रेस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर दिया, एक ही भाषा बोलने और प्रदेश वालों को बांट दिया गया, दुश्मन बना कर रख दिया है कांग्रेस पार्टी ने। 

इसके बाद पीएम मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे एक असफल विचार बताया।  उन्होंने इस दौरान कर्नाटक का भी उदाहरण दिया और कहा कि मध्यप्रदेश और यूपी में भी इसी ओर बढ़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed