{"_id":"5c5ecc1ebdec226bbc656b41","slug":"narendra-modi-inaugurates-the-garjee-belonia-railway-line-in-agartala-biplab-deb-also-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगरतला में बोले पीएम मोदी, पिछली सरकार के रवैये से नहीं हो पाया त्रिपुरा का विकास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगरतला में बोले पीएम मोदी, पिछली सरकार के रवैये से नहीं हो पाया त्रिपुरा का विकास
Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में गार्जी - बेलोनिया रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। उदघाटन के समय मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी वहां मौजूद थे। उसके बाद पीएम मोदी ने वहां सभो को संभोधित किया। पीएम ने कहा, त्रिपुरा के विकास के लिए केंद्र सरकार कोई कमी नहीं छोड़ी है। बीते साढ़ चार सालों में त्रिपुरा के लिए पर्याप्त फंड जारी किया गया, लेकिन पहले की सरकार के रवैये के चलते यहां काम नहीं हो पाया। वर्तमान सरकार अब त्रिपुरा के विकास को गति देने में जुटी है।
विज्ञापन
स्वायत्त परिषद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिषद को मजबूत करने की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है। कानून में संशोधन के साथ, हम न केवल परिषद को आत्म-निर्भर बनाना चाहते हैं, बल्कि हम परिषद में अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
त्रिपुरा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में 4000 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली कई योजनाओं का उद्घाटन किया और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी। मोदी ने होल्लोंगी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की नींव रखी और लोहित जिले के तेजू में एक पुन:संयोजित (रेट्रोफिटेड) हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लिए एक नए दूरदर्शन चैनल ‘डीडी अरुण प्रभा’ का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने 110 मेगावाट पारे पनबिजली संयंत्र देश को सौंपा। वहीं जोटे में ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एफटीआईआई) के एक स्थायी परिसर की आधारशिला रखी गई है। मोदी ने आईजी पार्क में आयोजित एक समारोह में रिमोट के जरिए 50 स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों का उद्घाटन भी किया।
पीएम ने कहा, 'मैं राज्य और मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि सौभाग्य योजना के तहत अब हर घर में बिजली का कनेक्शन है। अरुणाचल प्रदेश ने आज जो पाया है उसे जल्द ही पूरा देश प्राप्त कर लेगा। आज की परियोजनाओं से अरुणाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी तो सुधरेगी ही राज्य के पावर सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।'
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'अरुणाचल उगते सूरज वाला राज्य है। यह देश का आत्मविश्वास है। आज मुझे राज्य की 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन करने का मौका मिला। राज्य में 13,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाएं चल रही हैं। पिछली सरकारों ने दशकों तक इस राज्य की उपेक्षा की है लेकिन हम यहां बदलाव लाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'न्यू इंडिया तभी बन सकता है जब उत्तरपूर्व को अच्छी तरह से विकसित किया जा सके। हमारी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को 44,000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया। यह राशि पिछली सरकार से दोगुनी है। तेजु हवाई अड्डा 50 सालों में बनाया गया था लेकिन किसी भी सरकार ने इस राज्य के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की कल्पना नहीं की। हमने लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च करके हवाई अड्डे का विस्तार किया।'