{"_id":"56f8d6fc4f1c1b536df0014a","slug":"narendra-modi-halts-speech-during-azaan-in-rally-in-west-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजान सुनकर मोदी ने बीच में ही रोका चुनावी भाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अजान सुनकर मोदी ने बीच में ही रोका चुनावी भाषण
एजेंसी/खड़गपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खड़गपुर की रैली में नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक उस समय 20 मिनट तक चुप हो गए जब आसपास के मस्जिदों से अजान की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
अपने संबोधन में जिस समय वह सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और माकपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोल रहे थे और पूरे लय में थे तभी अजान की आवाज सुनाई दी और उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। यह रैली गोदाबरी मस्जिद के पीछे बीएनआर मैदान में हो रही थी।
विज्ञापन
शाम की अजान समाप्त होने के बाद मोदी ने कहा, ‘यह हमारी परंपरा है। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए और उनके रस्मों और प्रथाओं का सम्मान करना चाहिए। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए ताकि भारत की एकता बरकरार रहे।’
विज्ञापन
Trending Videos
कांग्रेस, वामदल और टीएमसी पर पीएम का हमला
भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने खड़गपुर की रैली में नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।
- फोटो : PTI
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालियों की बुद्धिमता को चुनौती देने और उनका तिरस्कार करने के लिए वामदल और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए तो करीब आ रही हैं लेकिन केरल में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं जहां चुनाव होने हैं।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी और वामदल ने मिल कर पिछले 40 वर्षों में राज्य को बर्बाद किया है। उन्होंने भाजपा के लिए लोगों के समर्थन की मांग की।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी और वामदल ने मिल कर पिछले 40 वर्षों में राज्य को बर्बाद किया है। उन्होंने भाजपा के लिए लोगों के समर्थन की मांग की।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-