फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Govt may bring constitution amendment bill for one nation one election : BJP leader

'एक राष्ट्र एक चुनाव' के लिए मोदी सरकार जल्द ला सकती है संविधान संशोधन विधेयक : भाजपा

Wed, 29 Aug 2018 05:01 AM IST
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Govt may bring constitution amendment bill for one nation one election : BJP leader
one nation one elaction
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की सत्ता पर काबिज एनडीए सरकार लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है। तेलंगाना भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक लाने के लिए केंद्र सरकार संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है या आगामी शीतकालीन सत्र में ही सरकार यह विधेयक ला सकती है। 
विज्ञापन


तेलंगाना भाजपा प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि इस बारे में संभावना है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है, या इस उद्देश्य के लिए एक विशेष सत्र बुला सकती है। 
विज्ञापन


राव ने कहा, ‘‘भाजपा एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में है, हम अब भी इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे नहीं छोड़ा है।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में स्पष्ट संकेत दिखता है कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपना यह इरादा बना रहे हैं कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा इसे (विधानसभा चुनाव पहले कराने को) संभावना के तौर पर नहीं देखती है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि क्या टीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की संभावनाएं तलाश रही है। 

तेलंगाना में अगले साल अप्रैल - मई में लोकसभा चुनाव के साथ यह चुनाव होना है। 

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाते हैं और लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराए जाते हैं, तो टीआरएस सत्ता में लौट आएगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष के तैयार नहीं रहने का फायदा उठाना चाहते हैं और विधानसभा चुनावों पर ही पूरा ध्यान सुनिश्चित करना चाहते हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री आम चुनावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के प्रभावों को लेकर भी चिंतित हैं जिसका असर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पड़ सकता है।


हालांकि, उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से यह संभव नहीं हो सकता है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं के साथ चुनाव कराने के लिए अभी विधानसभा भंग कर दें। इसकी यह वजह है कि चुनाव आयोग ने इन चार राज्यों में आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। 

राव ने कहा कि तेलंगाना में समय से पहले चुनाव कराने से एक साथ चुनाव कराने का राष्ट्रीय एजेंडा भी हतोत्साहित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed