{"_id":"57149fd74f1c1bcc5710fbfb","slug":"narendra-modi-government-to-add-2-2-lakh-central-employees-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 तक 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति कर लेगी मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2017 तक 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति कर लेगी मोदी सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की तर्ज पर काम कर रही मोदी सरकार मार्च 2017 तक 2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति कर लेगी।
विज्ञापन
1 मार्च 2015 तक केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 33.05 लाख के करीब थी जो मार्च 2016 में बढ़कर 34.93 लाख हो गई जो कि आगामी मार्च 2017 तक बढ़कर 35.23 लाख होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा 2016-17 के लिए पेश हुए बजट के आधार पर हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति में रेल मंत्रालय सबसे पीछे है। पिछले तीन सालों में रेलवे में एक भी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। फिलहाल रेलवे में 13,26,437 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा करीब 70,000 नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों में 47 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
निजी मंत्रालय जो सरकारी कर्मचारियों के हिसाब किताब का ध्यान रखते हैं उसमें 1800 नए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। शहरी विकास मंत्रालय में 6000 और कोयला मंत्रालय में 4399 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन