फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath in star campaigners for BJP Haryana Assembly Polls

हरियाणा चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह समेत इन नेताओं को मिली जगह

Fri, 04 Oct 2019 04:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 04 Oct 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath in star campaigners for BJP Haryana Assembly Polls
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम दिए गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी थी। पहली सूची में 78 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। पार्टी ने टिकट के लिए दवाब की राजनीति कर रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सहित उनके करीबी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया। भाजपा ने राव की बेटी आरती राव को भी टिकट नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करीबी विधायकों कोसली से बिक्रम ठेकेदार, रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास, गुरुग्राम से उमेश अग्रवाल का भी टिकट काट दिया गया। पानीपत सिटी से विधायक रोहिता रेवड़ी को टिकट नहीं दिया गया। राव व उनके करीबी विधायकों को सीएम मनोहर लाल की मुखालफत भारी पड़ी। राव इंद्रजीत ने दवाब की राजनीति करने के साथ ही सीएम मनोहर लाल के खिलाफ सार्वजनिक मंच से भी मोर्चा खोला था।

भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed