चेतन चौहान के निधन पर भावुक हुए मोदी-योगी, कई नेताओं ने प्रकट की संवेदनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, लेकिन रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको दुनिया को अलविदा कह दिया। दो बार के सांसद, भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के आकस्मिक निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदना प्रकट की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख जताते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन चौहान के निधन के समाचार से दुःख हुआ। वे बेहतरीन क्रिकेटर, ज़मीन से जुड़े राजनेता और उत्कृष्ट सांसद थे। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन चौहान के निधन के समाचार से दुःख हुआ। वे बेहतरीन क्रिकेटर, ज़मीन से जुड़े राजनेता और उत्कृष्ट सांसद थे। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 16, 2020
पीएम मोदी ने कहा, 'श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूँ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।
Shri Chetan Chauhan Ji distinguished himself as a wonderful cricketer and later as a diligent political leader. He made effective contributions to public service and strengthening the BJP in UP. Anguished by his passing away. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी सात बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2020
प्रभु श्री राम, श्री चौहान जी के परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2020
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, 'मंत्रिपरिषद में हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी के असामयिक निधन की सूचना पाकर मन अत्यंत व्यथित है। चेतन जी के रूप में हमने दूसरा साथी खोया है जिसकी पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिपरिषद में हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मा. श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन की सूचना पाकर मन अत्यंत व्यथित है।
अपने मंत्रिपरिषद में माननीय चेतन जी के रूप में हमने दूसरा साथी खोया है जिसकी पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती है। pic.twitter.com/8PlM1jqm1o — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 16, 2020
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'उम्मीद नहीं हो रहा है कि चेतन चौहान जी अब हमारे बीच नहीं हैं। वे क्रिकेटर और राजनेता होने के अलावा बहुत अच्छे व्यक्ति थे।
Saddened by the passing away of Sh Chetan Chauhan Ji. He played cricket with flare and contributed towards preparing Delhi for hosting world cup T20. In his 2nd innings he made valuable contributions in public service. Sincere condolences to his family.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 16, 2020
ॐ शांति
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मंत्री यूपी में चेतन चौहान के निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने कई मौकों पर उनके साथ यादगार पल बिताए थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।
I'm shocked and saddened by the demise of Shri Chetan Chauhan, former Indian cricket opener and Minister in UP. I had memorable moments with him on many occasions. My deep condolences to his family and supporters. May his soul rest in peace🙏 pic.twitter.com/rGuKm7ak6B
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 16, 2020