फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi addresses rally in gujarat

लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, इसलिए जनसभा का रास्ता चुना: मोदी

Sat, 10 Dec 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi addresses rally in gujarat
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एक दिवसीय दौरे में बनासकांठा जिले में शनिवार को किसानों की एक रैली संबोधित करने पहुंचे। अमूल के एक पनीर फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने डीसा शहर में किसानों और सहकारी आंदोलन के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित किया। बतात चलें कि यह मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुख्यालय का उनका पहला दौरा था। रैली में प्रधानमंत्री ने कहा...
विज्ञापन


मुझे लोकसभा में बोलने नहींं दिया जाता

> कुछ लोग कह रहे हैं कि संसद चल नहीं रही, बल्कि इसे चलने ही नहीं दिया जा रहा।
> देश की संसद में जो कुछ हो रहा था, उससे इतने पीड़ित हो गई कि उनको सांसदों को टोकना पड़ा।
> हमारे राष्ट्रपति अच्छा राजनीतिक अनुभव रखते हैं। शासन चलाने में वे श्रेष्ठतम रहे हैं।
> हमारे राष्ट्रपति संसद की कार्यवाही से पीड़ित हैं।
> राष्ट्रपति ने सदन की कार्यवाही पर आपत्ति जताई।
> झूठ नहीं टिकता इसलिए वे भागते हैं।
> मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का निर्णय लिया है।



बैंक-एटीएम की लाइन में खड़ें लोगों से की अपील
> बैंक वाले जेल जा रहे हैं।
> बड़े-बड़े लोग जेल जा रहे हैं।
> जिन्होंने भी 8 तारीख के बाद नए पाप किए हैं वे किसी भी हालत में बचने वाले नहीं हैं।
> आपने मुसीबत झेली है, अभी भी झेलनी है, लेकिन ये देश के लिए झेली है।
> हमने बेईमानों के लिए पिछले दरवाजे पर भी कैमरा लगा दिया है। 


डिजिटल बैंकिंग के लिए किया प्रेरित
> कभी चांदी का सिक्का होता था, अब कागज का सिक्का हो गया है।
> अब आपके मोबाईल फोन में आपका बैंक आ गया है।
> पहले चेक देते थे और दो महीने बाद पता चलता था कि चेक वापस आ गया।
> अब कागज की नोटों का जमाना पुराना होने वाला है।
> आप अपने मोबाईल फोन से खाते में पड़े पैसे से जो खऱीदना चाहते हैं वो खरीद लीजिए।
> बैंक और एटीएम में  समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं।
> बैंक को अपने मोबाईल में ले लिया तो बैंकों की कतार में बैठने की जरूरत है।
> हिंदुस्तान दुनिया में तेज गति से आगे चलना चाहता है।
> बैंक आपकी मोबाईल की कतार में खड़ा हो जाएगा।
> बैंक आके कहेगा कि मुझे अपने मोबाईल में रख लो।

विरोधी भी नहीं बोलते- नोटबंदी वापस का फैसला वापस लेने को

Narendra Modi addresses rally in gujarat
नरेंद्र मोदी
विरोधी भी नहीं बोलते- नोटबंदी वापस ले लेते
> कुछ लोगों ने बोला कि नोटबंदी को एक हफ्ते के लिए रोक देते।
> मैं सभी दलों से कहना चाहता हूं कि जैसे हम मतदान बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं, ठीक उसी तरह लोगों को बैंकिंग सिखाने के लिए काम करिए।
> विरोधी भी लोगों को बैंकिंग सिखाएं।
> लोकशाही सभी की जिम्मेदारी।
> राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति होती है। दल से बढ़ा देश होता है।
> नोटबंदी वापस लेने की बात कोई नहीं करता।
> 50 दिन तक ये कठिनाइयां रहने वाली हैं। इसके बाद धीरे-धीरे ये परिस्थितियां बदलेंगी।

नोटबंदी के बाद छोटे लोगों की ताकत बढ़ी
> नोटबंदी पर सवा सौ करोड़ लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया। सभी को सत्-सत् नमन।
> मैं ईमानदारों के साथ खड़ा हूं तो ईमानदारों को भड़काया जा रहा है।
> 70 साल तक ईमानदार लोगों को आपने लूटा।
> आतंकवादियों को जहां से ताकत मिलती थी उसे रोकने में सफलता मिली है।
> जाली नोटों से आतंकवाद बढ़ता है।
> मेरी लड़ाई है आतंकवाद के खिलाफ।
> गरीब की ताकत बढ़ाने के लिए नोटबंदी।
> 8 तारीख के बाद बड़ों-बड़ों की ताकत घटी  और छोटे लोगों की ताकत बढ़ी।
> 8 तारीख के पहले बड़ों-बड़ों की पूछ होती थी। 500-1000 रुपए के नोट की पूछ होती थी, पर अब नहीं।
> 8 नवंबर से पहले 100 के नोट को कई पूछता था क्या। इसके बाद 100 के नोट की ताकत बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहद के साथ-साथ कई चीजों पर दिया जोर

Narendra Modi addresses rally in gujarat
नरेंद्र मोदी
मधुपालन पर दिया जोर
> बनास डेयरी ने अमूल डेयरी के साथ चीज उत्पादन शुरू किया।
> पशुपालन के साथ मधुपालन से अतिरिक्त आमदनी।
> बनास के किसान अब मधु क्रांति लाएंगे।
> बनासकांठा श्वेत क्रांति के साथ स्वीट क्रांति के लिए भा जाना जाता हैय़
 


बनारसकांठा के किसानों की तारीफ की
> बनासकांठा आलू उत्पादन के लिए जाना जाता है।
> पहले किसान आत्महत्या करता था, लेकिन इस जिले ने किसानों के जीवन को बदल दिया। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में लग गए औ जिंदगी बदल दी।
> बनासकांठा को बचाने के लिए पानी को बचाना होगा।
> मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पहला सार्वजनिक कार्यक्रम यहीं किया था।
>किसानों ने रेगिस्तान वाली धरती को सोना में तब्दील कर दिया है। 
> बनासकांठा में यहां की माताओं की मेहनत की वहज से श्वते क्रांति।
>मैं प्रधानमंत्री नहीं संतान के रूप में आया हूं।
>25 साल बाद किसी प्रधानमंत्री का गुजरात के बनासकांठा में दौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed