फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narayana Health enters Guinness Book of World Records by conducting 3797 ECGs in single day news and update

रिकॉर्ड: एक दिन में किए 3,797 ईसीजी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 09:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 22 Sep 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन

निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नारायण हेल्थ ने शुक्रवार को कहा कि उसने 24 घंटे में 3,797 इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम स्क्रीनिंग (ईसीजी) करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। ये किसी अस्पताल की ओर से एक दिन में किए गए सबसे अधिक ईसीजी हैं। अस्पताल ने ये उपलब्धि बृहस्पतिवार को हासिल की थी। नारायण हेल्थ को इसका प्रमाणन शुक्रवार को प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


झारखंड के हजारीबाग में एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो की मौत
झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित दामोडीह गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो कर्मियों रंजीत ठाकुर और सुखदेव साव की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच चल रही है। फैक्टरी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतों को दूर करें: रेलवे बोर्ड
रेलवे बोर्ड ने अपने जोन और आईआरसीटीसी को वंदे भारत ट्रेनों में खानपान और स्वच्छता जैसी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया। एक पत्र में बोर्ड ने स्वच्छता, भाजन की उपलब्धता की शिकायतों को कम करने के लिए सभी जोनल रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) की ओर से उठाए जाने वाले उपायों को सूचीबद्ध किया है।

वंदे भारत ट्रेनों में खानपान सेवाओं से संबंधित यात्रियों की शिकायतों की बोर्ड ने समीक्षा की है। पत्र में कहा गया है कि सीआरआईएस और आईआरसीटीसी को इस दिशा में एक साथ काम करने और यात्रियों को भाेजन की उपलब्धता को लेकर एसएमएस पर सूचित को कहा।

पत्र में कहा गया है कि वे यात्री, जिनके पास कन्फर्म टिकट हैं, लेकिन उन्होंने खानपान सेवाओं का विकल्प नहीं चुना है, यदि वे खाना बुक करना चाहते हैं तो उन्हें टिकट बुकिंग के समय एसएमएस में एक लिंक दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने कहा, "यदि वे भोजन बुक करना चाहते हैं तो उन्हें यात्रा से 48 घंटे पहले एक लिंक के साथ एक और एसएमएस भेजा जाएगा।"

तमिलनाडु : तुर्की में इलाज करा रहे दो साल के बच्चे के लिए 10 लाख की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को तुर्की में इलाज करा रही 2 साल की बच्ची को एयर एम्बुलेंस से चेन्नई स्थानांतरित करने के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। तमिलनाडु सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, बच्ची को आपातकालीन उपचार देने में उसके माता-पिता ने अपनी पूरी बचत गंवा दी थी, इसलिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एयर एम्बुलेंस से बच्ची को तुर्की से चेन्नई स्थानांतरित करने के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।

बच्ची के पिता मनोज तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के रहने वाले हैं। उनकी 2 साल की बेटी की तबियत विमान में उस समय अचानक खराब हो गई थी, जब वे सैन फ्रांसिस्को से चेन्नई की यात्रा कर रहे थे। बाद में फ्लाइट की तुर्की में आपात लैंडिंग कराई गई, जहां बच्ची का इस्तांबुल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

समुद्र तट से मिली थी 4.15 करोड़ की चरस, बेचने की कोशिश में तीन गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में शुक्रवार को तीन लोगों को कथित तौर पर 4.15 करोड़ रुपये मूल्य की 8.31 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। समुद्र तट पर पड़ी मिली चरस के बारे में पुलिस को सूचना देने के बजाय आरोपियों ने नशीले पदार्थ की बिक्री करने का फैसला किया।

सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने कहा कि दो आरोपियों को एक महीने पहले यहां हजीरा समुद्र तट पर आठ पैकेटों में प्रतिबंधित पदार्थ मिला था। उन्होंने इसका कुछ हिस्सा तीसरे आरोपी को नशेड़ियों को बेचने के लिए दिया था। आरोपियों की पहचान हजीरा गांव के पिंकेश पटेल (26), जहांगीरपुरा के अभिषेक पटेल (26) और रांदेर निवासी जतिन भगत (26) के रूप में की गई। 

असम: तीन करोड़ की हेरोइन जब्त, सात लोग गिरफ्तार
असम के अलग-अलग हिस्सों से तीन करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

डिब्रूगढ़ जिले के जयपुर से चार लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर हेरोइन को अरुणाचल प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक नबा कुमार बोरा ने शुक्रवार को बताया, वे साबुन के 29 डिब्बों में 364.43 ग्राम हेरोइन लेकर अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। 

कर्नाटक में दूसरे समुदाय के दोस्त संग घूमने गई छात्रा से दुर्व्यवहार 
उडुपी जिले के कौप तालुक की एक कॉलेज छात्रा के साथ उस समय कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया जब वह अपने एक अन्य समुदाय के मित्र के साथ घूमकर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा और उसका दोस्त शुक्रवार को शिवमोगा जिले के अगुंबे में एक झरना स्थल पर घूमने गए थे। लड़की के भाई की शिकायत के बाद कौप थाने में मामला दर्ज किया गया है।


पीडि़ता के भाई ने शिकायत में कहा कि उसकी बहन कॉलेज के अपने एक साथी के साथ उसकी मोटरसाइकिल से अगुंबे गई थी। बहन का दोस्त दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। जब वे लौट रहे थे तब दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन्हें रोक कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने छात्रा को दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ घूमने के लिए अपशब्द कहे और उसे परेशान किया। छात्रा के दोस्त ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाया है। शिकायत के आधार पर कौप पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed