फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naravane on Rajnath message during Eastern Ladakh tensions said I was handed a hot potato with carte blanche

MM Naravane: 'रक्षा मंत्री ने जैसा ठीक लगे वैसा करने की दी थी छूट', भारत-चीन सेना विवाद पर पूर्व सेना प्रमुख

Mon, 18 Dec 2023 09:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 09:01 PM IST
सार

पूर्वी लद्दाख में 2020 के घटनाक्रम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि चीन और भारत की सेना के बीच तनाव की स्थिति थी। इस दौरान मैंने रक्षा मंत्री से फोन पर बात की। उन्होंने मुझसे कहा था कि जो उचित समझो वह करो।

विज्ञापन
Naravane on Rajnath message during Eastern Ladakh tensions said I was handed a hot potato with carte blanche
एमएम नरवणे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर रेचिन ला पर्वत दर्रे पर चीन की सेना द्वारा टैंक और सैनिकों को लेकर भारतीय सेना के साथ विवाद पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के अगस्त माह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तनावपूर्ण स्थिति के बाद मुझसे कहा था कि 'जो उचित समझो वह करो'। 
विज्ञापन


'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' में एमएम नरवणे ने चीन-भारत की सेना के बीच हुए तनाव स्थिति पर उस रात रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा कर्मचारियों के प्रमुख के बीच हुई बातचीत का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बातचीत के बाद दिमाग में कई अलग-अलग विचार दौड़ रहे थे। नरवणे ने लिखा कि मैंने रक्षा मंत्री को स्थिति की गंभीरता की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरान पीएम से भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से एक सैन्य निर्णय है, 'जो उचित समझो वो करो'। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे अपनी इच्छानुसार कार्य करने की पूर्ण स्वतंत्रता के साथ एक गर्म आलू दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से थी। उस दिन को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि इसके बाद मैंने एक गहरी सांस ली और कुछ मिनटों के लिए चुपचाप बैठा रहा। दीवार घड़ी की टिक-टिक को छोड़कर सब कुछ शांत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं आर्मी हाउस में था, एक दीवार पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नक्शा था, दूसरी दीवार पर पूर्वी कमान का। वे अचिह्नित नक्शे थे, लेकिन जैसे ही मैंने उन्हें देखा, मैं प्रत्येक इकाई के स्थान की कल्पना कर सकता था। हम हर तरह से तैयार थे, लेकिन क्या मैं वास्तव में युद्ध शुरू करना चाहता था? ये सवाल मन में था। बता दें 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' में जनरल नरवणे उस रात की घटना को लेकर मन में आए विचारों का जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed