फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narasimha Rao Tried to bypass the Gandhi family says AICC secretary G Chinna Reddy

नरसिम्हा राव ने की थी गांधी परिवार को दरकिनार करने की कोशिश : कांग्रेस सचिव

Thu, 27 Jun 2019 09:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Jun 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Narasimha Rao Tried to bypass the Gandhi family says AICC secretary G Chinna Reddy
जी चिन्ना रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर अपने ही नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को नजरअंदाज करने का आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी सचिव जी चिन्ना रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिवंगत नेता ने अपने कार्यकाल के दौरान नेहरू-गांधी परिवार को दरकिनार करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री रहे रेड्डी ने राव के प्रधानमंत्री रहते हुए दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराने का भी प्रयास किया और कहा कि इसी कारण मुस्लिम समुदाय के लोग पार्टी से दूर हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘पी वी नरसिम्हा राव जी को जिन गांधी परिवार, सोनिया गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री बनाने में मदद की उन्होंने उन्हें ही राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की थी। उन्होंने गांधी परिवार को दरकिनार करने का प्रयास किया क्योंकि उन्हें डर था कि शायद वह दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बन सकें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed