फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narada tapes scam: IPS officer SMH Mirza appears before CBI

नारदा टेप मामला : आईपीएस अधिकारी मिर्जा से फिर हुई पूछताछ

Mon, 10 Jun 2019 11:50 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 10 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Narada tapes scam: IPS officer SMH Mirza appears before CBI
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने नारदा टेप मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा से सोमवार को पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि मिर्जा से 6 जून को भी पूछताछ की गई थी। मिर्जा से तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल राय के साथ संबंधों के बारे में भी पूछताछ की गई, क्योंकि इस मामले में भाजपा नेता राय के भी शामिल होने का संदेह है।

विज्ञापन


नारदा न्यूज पोर्टल की ओर से मैथ्यू सैमुएल ने जब स्टिंग ऑपरेशन किया था, तब मिर्जा बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक थे। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि मिर्जा ने किसके कहने पर और किसके लिए सैमुएल से पैसे लिए थे।
विज्ञापन


2014 में हुए स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में तृणमूल के कई सांसदों व नेताओं के अलावा आईपीएस अधिकारी मिर्जा को भी सैमुएल से पैसे लेते देखा गया था। 2016 विधानसभा चुनावों से ठीक पहले स्टिंग का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तहलका मच गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने टीएमसी के सांसदों व मंत्रियों समेत 12 शीर्ष नेताओं और मिर्जा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed