फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nankana Sahib Gurudwara attack Congress Pakistani government responsible for this, security ensured

ननकाना साहिब हमला: कांग्रेस ने कहा- इसके लिए पाकिस्तानी सरकार जिम्मेदार, सुरक्षा सुनिश्चित हो

Sat, 04 Jan 2020 11:55 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 04 Jan 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Nankana Sahib Gurudwara attack Congress Pakistani government responsible for this, security ensured
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI

कांग्रेस ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि इमरान खान की सरकार को इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुआ हमला मानवता के आदर्शों एवं धार्मिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है। इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान की सरकार जिम्मेदार है। इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर भीड़ के कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि परस्पर सम्मान और प्रेम की बदौलत ही धर्मान्धता के जहर को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ननकाना साहिब पर हमला निंदनीय है और इसकी खुल कर भर्त्सना करनी चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा था धर्मान्धता खतरनाक है और यह बहुत पुराना जहर है जिसकी कोई सीमा नहीं होती। प्रेम, परस्पर सम्मान और समझ ही इस जहर को खत्म करती है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुज्जफरनगर में संवाददाताओं से कहा कि ऐसी किसी भी घटना की निंदा होनी चाहिए।

गुलाम नबी आजाद ने कहा- हमले की करते हैं कड़ी निंदा
पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ननकाना साहिब सिखों के लिए एक पवित्र स्थल है और सभी धर्मों के लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। यदि इस तरह की घटना होती है तो हम सभी को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए।'

पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न पर क्या और सबूत चाहिए: केंद्रीय मंत्री पुरी
ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हुए पथराव को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न करने वाले को इस घटना के बाद भी क्या सबूत चाहिए? 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुई शर्मनाक घटनाओं से उन सभी लोगों की आंख खुल जानी चाहिए जो पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न से इनकार कर रहे हैं और सीएए की जरूरत से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्हें और क्या सबूत चाहिए?

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से जाहिर है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को किस तरह मुश्किलों का सामना करता पड़ता है। एक भारतीय और एक सिख होने के नाते मैं उन सभी लोगों को धर्मनिरपेक्ष और संवेदनशील नहीं मानता जो इन ज़्यादतियों और उत्पीड़न की सच्चाई के प्रति अपनी आंखें बंद करके बैठे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिख किशोरी से शादी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार की अगुवाई में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां गुरद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया।


खबरों के अनुसार भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को झूठा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed