{"_id":"599fe84a4f1c1bc6248b4811","slug":"nandan-nilekani-tweets-life-comes-full-of-circle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर वापसी पर भावुक हुए नंदन नीलेकणि कहा- जिंदगी गोलाकार है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घर वापसी पर भावुक हुए नंदन नीलेकणि कहा- जिंदगी गोलाकार है
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
nandan nilekani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदन नीलेकणि की इनफोसिस में घर वापसी हो गई है। घर वापसी से भावुक हुए नंदन ने गुरुवार की रात ट्वीट किया कि जिंदगी गोलाकर है, जब उन्होंने पहली बार इनफोसिस ज्वाइन किया था तब वे महज 26 वर्ष के थे और आज वे 62 वर्ष के हैं।
नीलेकणि के ट्वीट को उनके फॉलोअर और प्रशंसकों समेत जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी स्वागत किया। नीलेकणि ने शुक्रवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी में स्थिरता लाने पर रहेगा और वो सुनिश्चित करेंगे की कंपनी में असंतुष्ट आवाज न आए।
विज्ञापन
Joined @Infosys at 26, re-joined it at 62. Life does turn full circle!
— Nandan Nilekani (@NandanNilekani) August 25, 2017
नीलेकणि के ट्वीट को उनके फॉलोअर और प्रशंसकों समेत जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी स्वागत किया। नीलेकणि ने शुक्रवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी में स्थिरता लाने पर रहेगा और वो सुनिश्चित करेंगे की कंपनी में असंतुष्ट आवाज न आए।
विज्ञापन
चार्ज संभालते ही नीलेकणि ने निवेशकों से बात की और पिछले दिनों कंपनी में मचे घमासान के बाद कंपनी को हुए डैमेज को संभालने की कोशिश की। गुरुवार की रात इन्फोसिस बोर्ड का एक बार फिर से गठन किया गया। सिक्का के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष आर सेषैया सहित दो स्वतंत्र निदेशक और सह- अध्यक्ष रवि वेंकटेशन ने इस्तीफा दे दिया था।
नीलेकणि ने कहा कि मैं एनआर नारायणमूर्ति का बड़ा प्रशंसक हूं और मैं इनफोसिस, मूर्ति और दूसरे फाउंडर में अच्छे रिश्ते कायम होंगे। उन्होंने कहा कि वह अक्टूबर में पूर्ण स्थिरता की रणनीति की जानकारी के साथ सामने आएंगे। साथ ही मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि कंपनी में किसी तरह की असंतोषजनक आवाजें नहीं है और सभी एक साथ हैं।
कंपनी में नीलेकणि का काम कंपनी को सुचारू रूप से चलाना और कंपनी की कार्यप्रणाली पर नजर रखना होगा। उन्होने यह भी कहा कि अब कंपनी को जबतक जरूरत होगी वो कंपनी में रहेंगे।