फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nana Patole said- R word similar in Ram and Rahul, Meena too said this

Maharashtra: 'राम-राहुल में 'आर' शब्द समान', राजस्थान के मंत्री से एक कदम आगे निकले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

Tue, 18 Oct 2022 01:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में 'आर' होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Nana Patole said- R word similar in Ram and Rahul, Meena too said this
नाना पटोले, अध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेताओं द्वारा अब राहुल गांधी की राम से तुलना का चलन बढ़ गया है। राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नाम और राम के नाम में 'आर' शब्द की समानता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन

पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में 'आर' होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं, देश के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


राम से ज्यादा पैदल चलेंगे राहुल : मीणा
पटोले से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। मीणा ने कहा कि भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, राहुल गांधी की यात्रा उनसे भी लंबी होकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। देश को बदलने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। देश में सांप्रदायिकता है, जो माहौल है उसे चेंज करने के लिए यह ऐतिहासिक होगी। ऐसी यात्रा पर न कोई गया न कोई जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed