फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nana Patole resigns as Maharashtra Congress chief days after assembly poll drubbing

Maharashtra: MVA की हार के बाद नाना पटोले ने खरगे से की मुलाकात, इस्तीफा देने की चर्चा को बताया अफवाह

Mon, 25 Nov 2024 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Nov 2024 08:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों महायुति और एमवीए के बीच था। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) के गठबंधन महायुति को 235 सीटें मिलीं। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
Nana Patole resigns as Maharashtra Congress chief days after assembly poll drubbing
नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की चर्चा को अफवाह करार दिया। नाना पटोले ने कहा कि हार के लिए सामूहिक जवाबदेही तय होनी चाहिए। सोमवार सुबह खबर सामने आई थी कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


इस्तीफे की चर्चा पर पटोले ने कहा कि ये सब अफवाहें हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। यह सामूहिक जवाबदेही है। मैं एक-दो दिन में राहुल गांधी से मिलूंगा और सभी मुद्दों पर चर्चा करूंगा। लोकतंत्र खत्म हो रहा है। हमने इस पर चर्चा की है। इस्तीफे की कोई बात नहीं हुई। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे लोगों की भावनाओं को नहीं दर्शाते हैं। चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य राष्ट्रीय और राज्य के नेता महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व कर रहे थे। हमें यकीन था कि रुझान महाविकास अघाड़ी के पक्ष में रहेंगे। लोगों का भी यही मानना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नांदेड़ में लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा चुनाव एक ही दिन हुए। लोकसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार छह विधानसभा सीटों पर जीत रहे थे, जबकि विधानसभा चुनाव में हम एक भी सीट नहीं जीत सके। इतना बड़ा अंतर नहीं हो सकता। लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार उनके वोटों से नहीं बनी है। मैंने इस बारे में मल्लिकार्जुन खरगे से बात की है।


ऐसे रहे चुनाव परिणाम
दरअसल, महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों महायुति और एमवीए के बीच था। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) के गठबंधन महायुति को 235 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 132, सहयोगी शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। यह बहुमत के आंकड़े 145 से काफी ज्यादा है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं। इसमें शिवसेना (उद्धव) ने 20 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस ने 16 और एनसीपी (शरद) ने 10 सीटें जीतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed