फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Namo mantra foundation started namo mantra e knowledge publish articles of pm modi ministers and mp

मंत्रियों एवं सांसदों को एक मंच पर लाया 'नमो मंत्र ई-नॉलेज'

Thu, 16 Apr 2020 02:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Namo mantra foundation started namo mantra e knowledge publish articles of pm modi ministers and mp
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं पर आधारित वीडियोज बनाकर उनका ऑनलाइन प्रचार-प्रसार के मकसद से कार्य कर रहे नमो मंत्र फाउंडेशन (पंजीकृत) ने एक नई पहल की शुरूआत की है। फाउंडेशन ने आम जन में जागरुकता के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में 'नमो मंत्र ई-नॉलेज' की शुरूआत की है।

विज्ञापन


इस 'ई-नॉलेज' में भारत सरकार के मंत्रियों, सांसदों, शिक्षाविदों एवं देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे कुछ प्रमुख लोगों के लेख प्रकाशित किए गए हैं। 16 पृष्ठ के इस पाक्षिक 'ई-नॉलेज' में इस बार 'कोविड-19 विषय पर प्रधानमंत्री की नीतियों पर आधारित' विषय में प्रथम अंक में ही भारत सरकार के मंत्री, सांसद तथा कई शिक्षाविदों ने अपने विचारों को व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


सबसे खास बात है कि इस पूरे कॉन्सेप्ट को कुछ युवाओं ने मिलकर डिजाइन किया और इसके विश्वव्यापी जागरुकता के लिए ऑनलाइन तौर पर इसकी शुरूआत की है। अब इस ई-नॉलेज को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इस बार के प्रथम अंक में भारत सरकार में मंत्री, मनसुख मंडाविया, साध्वी निरंजन ज्योति, भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मध्य प्रदेश में खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश में देवरिया से सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, त्रिपुरा में त्रिपुरा ईस्ट से सांसद रेबती त्रिपुरा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी, उत्तर प्रदेश में कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता समेत कई मंत्रालयों, विभागाध्यक्षों तथा देश के विभिन्न राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने व्यक्तियों के लेख प्रकाशित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed