फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Namita Mundada Pregnant BJP MLA Attend Maharashtra Assembly Budget session

महाराष्ट्र: आठ माह की गर्भवती विधायक ने बजट सत्र में लिया हिस्सा, बोलीं- कर्तव्य और जिम्मेदारी अहम

Mon, 02 Mar 2020 12:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 02 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Namita Mundada Pregnant BJP MLA Attend Maharashtra Assembly Budget session
विधायक नमिता मूंदड़ा - फोटो : Namita Mundada facebook

महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान आठ माह की गर्भवती भाजपा विधायक नमिता मूंदड़ा ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेकर मिसाल कायम की है। केवल एक दिन नहीं बल्कि वह लगातार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन


बीड जिले से भाजपा विधायक नमित मूंदड़ा से जब पूछा गया कि इतने कठिन हालात में आप कैसे सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रही हैं। तब उन्होंने कहा कि विधानसभा में बजट सत्र में भाग लेना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें सदन में उठाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भवती होना कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भी दूसरी गर्भवती महिलाओं की तरह दिक्कतें होती हैं, लेकिन मैं डॉक्टर की सलाह को मानती हूं और काम करते हुए भी खुद का ध्यान रखती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान नमिता को पहले एनसीपी से टिकट मिला था, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने भाजपा में शामिल होकर बीड निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed