फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NAM is not a conference of prime ministers, Says Hamid Ansari

NAM पहुंचे हामिद अंसारी बोले- 'यह कोई प्रधानमंत्रियों का सम्मेलन नहीं'

Sat, 17 Sep 2016 09:06 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
NAM is not a conference of prime ministers, Says Hamid Ansari
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : file photo

गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर मौजूदगी को तवज्जो नहीं देते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत की विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। यह प्रधानमंत्रियों का सम्मेलन नहीं है और अहम बात यह है कि भागीदारी की जाए। इस बार गुटनिरपेक्ष सम्मेलन वेनेजुएला के मार्र्गरिटा द्वीप पर आयोजित हो रहा है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की गैरमौजूदगी में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भारत को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 1979 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस शिखर सम्मेलन में शिरकत नहीं की थी।
विज्ञापन


17वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी से भारत किस तरह का संदेश भेज रहा है। इस सवाल पर अंसारी ने कहा, ‘भारत सम्मेलन में शिरकत कर रहा है। नाम कोई प्रधानमंत्री का सम्मेलन नहीं है। प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा लेने के लिए जाते रहे हैं और ऐसे भी मौके आए हैं जब विभिन्न कारणों से प्रधानमंत्री वहां जाने में असमर्थ रहे हैं। सबसे अच्छी बात है कि भारत की भागीदारी बनी हुई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद पर चिंताओं को मजबूती से उठाएगा भारत

NAM is not a conference of prime ministers, Says Hamid Ansari
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : file photo

उपराष्ट्रपति अंसारी ने यह भी जोर देकर कहा कि शिखर सम्मेलन में भारत आतंकवाद के बारे में अपनी चिंताओं को मजबूती से उठाएगा क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मसले पर अपनी बात रखता रहा है। आतंकवाद ऐसा मसला है जो हर काम में बाधा डालता है। 

अगर हमारा लक्ष्य विकास है तो आतंकवाद का इसमें कोई स्थान नहीं है। हमें अंतरराष्ट्रीय शांति की जरूरत है। आतंक का चाहे कोई रूप हो, वह आतंक ही है। यह आम नागरिकों को आतंकित कर रहा है और अगर आम लोग आतंकित होते हैं तो वे सामान्य काम में स्वयं को समर्पित नहीं कर सकते हैं और फिर विकास संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed