Nagpur: गडकरी के पास मंच पर भिड़ीं दो महिला अफसर, धक्का-मुक्की से लेकर चिकोटी तक...', जानें मंच पर क्या हुआ
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में दो महिला पोस्टमास्टर जनरल आपस में भिड़ गईं। रोजगार मेले के मंच पर हुई धक्का-मुक्की और चिकोटी काटने की घटना कैमरे में कैद होकर वायरल हो गई। आइए जानते हैं कि मंच पर महिलाओं के बीच ये भिड़ंत क्यों हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान अजीबोगरीब घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने चर्चाओं के बाजार को पूरी तरह गर्म कर दिया। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में सवाल और हैरानी दोनों है। ये घटनाक्रम तभी का है जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में दो महिला अफसरों के बीच झगड़ा हो गया, वो भी मंच पर, सबके सामने।
बता दें कि यह वाकया रोजगार मेले के दौरान हुआ, जब पोस्टमास्टर जनरल शोभा मधले (नारंगी साड़ी) और सुचिता जोशी (ग्रे साड़ी) एक ही सोफे पर बैठी थीं। अचानक दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मधले ने जोशी को कोहनी से धक्का दिया, उनका हाथ झटका और यहां तक कि चिकोटी भी काट दी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें:- Andhra Bus Fire: कैसे 234 स्मार्टफोन्स की वजह से भड़की कुरनूल बस हादसे की आग? 46 लाख का पार्सल बना जानलेवा
पोस्टमास्टर जनरल के चार्ज को लेकर हुआ झगड़ा
मामले में बताया जा रहा है कि झगड़े की जड़ पोस्टमास्टर जनरल के चार्ज को लेकर है। दरअसल, शोभा मधले का ट्रांसफर आठ सितंबर को कर्नाटक के घरवाड़ में कर दिया गया था। नई नियुक्ति तक नागपुर का चार्ज नवी मुंबई की पीएमजी सुचिता जोशी को दिया गया। लेकिन मधले ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में स्टे ले लिया। उसी विवाद की गर्माहट मंच तक पहुंच गई।
इसके बाद अब यह मामला चर्चाओं में है और दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस वीडियो को लेकर ज्यादा दर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि नौकरी का झगड़ा तो समझ आता है, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने ऐसा तमाशा?
ये भी पढ़ें:- Andhra Bus Fire: कैसे 234 स्मार्टफोन्स की वजह से भड़की कुरनूल बस हादसे की आग? 46 लाख का पार्सल बना जानलेवा