फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur teen commits suicide after online search for 'what happens after death', News in hindi

Maharashtra: ऑनलाइन सर्च किया 'मौत के बाद क्या होता है', फिर बच्ची ने कर ली आत्महत्या; डायरी से बड़ा खुलासा

Tue, 28 Jan 2025 03:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग बच्ची ने चाकू से अपना हाथ और गला रेत कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात से पहले बच्ची ने ऑनलाइन 'मौत के बाद क्या होता है' सर्च किया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने उसके कमरे से बरामद डायरी से बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Nagpur teen commits suicide after online search for 'what happens after death', News in hindi
किशोरी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 17 वर्षीय लड़की ने ऑनलाइन ये सर्च किया कि 'मृत्यु के बाद क्या होता है', इसके बाद उसने  कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतका एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और नागपुर में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक की इकलौती संतान थी। 
विज्ञापन


कलाई काटी, क्रॉस बनाया फिर रेत लिया गला
वह अक्सर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में जानकारी सर्च किया करती थी। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर पहले अपनी कलाई को चाकू काटा और ऑनलाइन ऑर्डर किए गए 'स्टोन ब्लेड चाकू' से क्रॉस का निशान बनाए। इसके बाद उसने गला रेतकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मृतका की डायरियों में मिले कई अन्य सबूत
पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने सोमवार को सुबह करीब 5.45 बजे छत्रपति नगर इलाके में अपने घर के बेडरूम में उसे खून से लथपथ पाया और शोर मचाया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में धंतोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की तो पता चला कि वह गूगल पर 'मौत के बाद क्या होता है' के बारे में जानकारी सर्च कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी डायरियों में विदेशी संस्कृतियों के बारे में विस्तार से लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लड़की को यूरोपीय संस्कृति में थी विशेष रुचि'
वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को यूरोपीय संस्कृति में विशेष रुचि थी और वह कुछ समय से मृत्यु पर शोध कर रही थी। इससे पता चलता है कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या की योजना बना रही थी। वहीं शव की जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि लड़की की कलाई पर पांच कट थे, जिसमें दो क्रॉस के निशान थे और उसने अपना गला भी काटा था। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि लड़की ऑनलाइन गेमिंग की आदी थी और अक्सर मृत्यु और विदेशी संस्कृतियों के बारे में जानकारी खोजती थी।


बच्ची ने ऑनलाइन मंगवाए थे ब्लेड और चाकू- पुलिस
उन्होंने बताया कि ब्लेड और लकड़ी के हैंडल वाला चाकू, जिसका इस्तेमाल उसने कथित तौर पर अपनी जान लेने के लिए किया था, वे स्थानीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि लड़की ने चाकू ऑनलाइन मंगवाया होगा और अधिकारी उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रहे हैं। लड़की अपने माता-पिता के साथ उनके घर के नीचे के कमरों में रहती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसके चाचा का परिवार और दादी रहती थीं। फिलहाल, धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed