फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur IT Officer Death Officer murder accused question work stabbed knife

IT Officer Death: नागपुर में अधिकारी की हत्या, आरोपी बोला- काम पर सवाल करने से आया गुस्सा, छाती में घोपा चाकू

Mon, 26 Feb 2024 12:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 12:12 AM IST
सार

घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को चंदेल और पवन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर की बताया कि बाथरूम में गिरने से इसे चोट लगी है। हालांकि, डॉक्टर निशान देखते ही समझ गया था कि यह चाकू के वार का निशान है। डॉक्टरों को चंदेल और पवन की बात पर संदेह हुआ।

विज्ञापन
Nagpur IT Officer Death Officer murder accused question work stabbed knife
Maharashtra Police - फोटो : File

विस्तार

नागपुर के आईटी कर्मचारी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के सहकर्मी का कहना है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उसके काम पर सवाल किए थे, जिससे वह आहत हो गया था। अधिकारी की टिप्पणी से से वह गुस्से में था, इसी वजह से उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी। गौरतलब है कि कर्मचारी नागपुर की एक आईटी परामर्श सेवा कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान एल देवनाथन लक्ष्मीनरसिम्हन (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

चाकू देवनाथन के दिल में लगा
नागपुर पुलिस के अनुसार, देवनाथन पिछले 10 महीनों से मिहान (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट) स्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। मृतक श्याम नगर स्थित फ्लैट में आत्महत्या से पहले अपने साथी चंदेल और पवन अनिल गुप्ता के साथ शराब पी रहा था। चंदेल ने पूछताछ के दौरान बताया कि देवनाथन ने उसे काम पर सवाल किए थे और उसके काम में कमी बताई थी। इस वजह से चंदेल गुस्से में आ गया और उसने देवनाथन के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू देवनाथन के दिल में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

डॉक्टर को हुआ संदेह
घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को चंदेल और पवन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर की बताया कि बाथरूम में गिरने से इसे चोट लगी है। हालांकि, डॉक्टर निशान देखते ही समझ गया था कि यह चाकू के वार का निशान है। डॉक्टरों को चंदेल और पवन की बात पर संदेह हुआ। देवनाथन के भाई ने शिकायक दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर चंदेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब आरोपी ने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed