फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur explosives unit blast: Cops register case; Opposition legislators accuse firm of safety lapses

Nagpur Explosives Unit Blast: सौर उपकरण कंपनी में विस्फोट मामले में केस दर्ज, विपक्ष ने लगाया यह बड़ा आरोप

Mon, 18 Dec 2023 04:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

रविवार को नागपुर स्थित सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही जांच में हम आरोपियों की पहचान करेंगे। 

विज्ञापन
Nagpur explosives unit blast: Cops register case; Opposition legislators accuse firm of safety lapses
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

बीते रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में विस्फोट हुआ। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हुए। मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जांच टीम ने चकदोह इलाके में विस्फोट स्थल से शरीर के कई अंग बरामद किए हैं। मृतक की पहचान के लिए शव के हिस्सों को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। पंचनामा के बाद पहचान के लिए शव के हिस्सों का परिजनों के सैंपल से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


विपक्षी विधायकों ने लगाया सुरक्षा में चूक का आरोप
रविवार को नागपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद से ही विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए थे। विपक्ष के विधायकों ने औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोंढाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के कारण वहां मौजूद मजदूरों के शरीर कई हिस्सों में बंट गए, साथ ही इमारत भी ढह गई। जानकारी के अनुसार जांच टीमों ने अबतक घटना स्थल से 50 से अधिक शरीर के अंग बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट स्थल से मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन


राज्य विधान परिषद में उठा मुद्दा
सोमवार को राज्य विधान परिषद में मुद्दे को उठाते हुए विपक्षी नेता अंबादास दानवे (शिवसेना-यूबीटी) ने जवाबदेही तय करने के लिए नागपुर जिला कलेक्टर से एक रिपोर्ट की मांग की और औद्योगिक सुरक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कारखाने में मजदूरों को पिछली रात देर तक काम करने के बाद सुबह की पाली में जाने के लिए मजबूर किया गया था। कांग्रेस एमएलसी शशिकांत शिंदे ने कहा, यह पहली बार नहीं है कि कंपनी में विस्फोट हुआ है, पहले भी ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान करेंगे आरोपियों की पहचान- पुलिस
कोंढाली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण) और 286 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान आरोपी व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed