फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Minister Temjen Imna Along shares mesmerising photo of Kohima Social Media reacts news and updates

Temjen Imna Along: नगालैंड BJP अध्यक्ष के दो जबरदस्त पोस्ट, एक में दिखाई कोहिमा की खूबसूरती, दूसरे में हंसाया

Thu, 16 Mar 2023 08:06 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 16 Mar 2023 08:06 AM IST
सार

तेमजेन ने बुधवार रात को ही नगालैंड की राजधानी कोहिमा की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इसमें उन्होंने कोहिमा की रात की खूबसूरती दिखाई है।

विज्ञापन
Nagaland Minister Temjen Imna Along shares mesmerising photo of Kohima Social Media reacts news and updates
तेमजेन इमना अलोंग ने साझा कीं जबरदस्त तस्वीरें। - फोटो : Twitter/@AlongImna

विस्तार

नगालैंड के लोकप्रिय नेता और भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। खासकर अपनी हास्यवृत्ति और कुछ चौंकाने वाले तस्वीरों और वीडियोज के लिए। हाल ही में उन्होंने दो नए पोस्ट्स किए हैं, जिनमें एक बार फिर उन्होंने अपनी इसी हंसाने और चौंकाने वाली कला का फिर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


तेमजेन ने बुधवार रात को ही नगालैंड की राजधानी कोहिमा की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इसमें उन्होंने कोहिमा की रात की खूबसूरती दिखाई है। तस्वीर में गहरी अंधेरी रात के वक्त कोहिमा को लाइटों की चादर में देखा जा सकता है। तेमजेन ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'कोहिमा की खूबसूरती।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुछ ही घंटे पहले अपने एक और पोस्ट में नगालैंड सरकार में मंत्री ने फैंस को हंसाने वाला एक पोस्ट किया। इसमें तेमजेन को भाजपा के कुछ नेताओं के साथ एक पत्थर की रेलिंग पर बैठे देखा जा सकता है। हालांकि, जहां बाकी नेता सामने लगे कैमरे में फोटो के लिए देखते नजर आ रहे हैं, वहीं तेमजेन साइड में लगे दूसरे कैमरे की तरफ सिर घुमाए हुए हैं। तेमजेन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मुझ पर फोकस करने वाले लेंस के लिए। मगर मेरा टाइमिंग तो देखो।"



लोगों ने किए जबरदस्त कमेंट्स
तेमजेन के इन दोनों ही पोस्ट्स पर जबरदस्त कमेंट्स आए हैं। जहां कोहिमा की खूबसूरती वाली तस्वीर को लोगों ने मंत्रमुग्ध करने वाला बताया, तो वहीं उनकी 'टाइमिंग' वाली फोटो पर एक व्यक्ति ने लिखा- "आप टाइमिंग के लिए ही जाने जाते हो।" वहीं एक और शख्स ने लिखा- "आपका फोकस लाइफ में बिल्कुल सही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed