फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election: Congress's Mahima Singh said - who is looting the Northeast, the public will answer

नगालैंड चुनाव: कांग्रेस की महिमा सिंह बोलीं- पूर्वोत्तर को कौन लूट रहा है, जनता देगी जवाब

Fri, 24 Feb 2023 10:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव एन.अर्जुन, दिमापुर
एन.अर्जुन, दिमापुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

कांग्रेस की नगालैंड मीडिया कॉअर्डिनेटर महिमा सिंह ने कहा कि आज इतने साल बीत जाने के बाद भी नगालैंड में शांति वार्ता को अंजाम देने में भाजपा और एनडीपीपी की सरकार विफल रही है।

विज्ञापन
Nagaland Election: Congress's Mahima Singh said - who is looting the Northeast, the public will answer
महिमा सिंह, नगालैंड मीडिया कॉअर्डिनेटर, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एटीएम वाले बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस की नगालैंड मीडिया कॉअर्डिनेटर महिमा सिंह ने कहा, नगालैंड और पूर्वोत्तर को किसने लूटा और कौन पूर्वोत्तर को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहा है, उसका जवाब बहुत जल्द जनता देने वाली है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो सवाल नगालैंड की गठबंधन की सरकार से पूछे हैं, वे उसका जवाब नहीं दे रहे ही है। पहले उनको कांग्रेस के सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस पिछले बीस वर्षों से सत्ता से बाहर लेकिन नगालैंड में न सड़क है, न बिजली है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को नगालैंड और मेघालय विधासनसभा के लिए मतदान होना है। दोनों ही राज्य में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। दोनों ही जगह इस बार 59-59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जाने का दावा करने वाली भाजपा आज नगालैंड में हर मोर्चे पर फेल हुई है। इस बार नगालैंड की जनता कांग्रेस के साथ है, क्योंकि जनता को पता चल चुका है कि नगालैंड का हित कांग्रेस ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में महिमा ने कहा कि आज इतने साल बीत जाने के बाद भी नगालैंड में शांति वार्ता को अंजाम देने में भाजपा और एनडीपीपी की सरकार विफल रही है। भाजपा के सत्ता में आने से पहले मनमोहन सिंह की सरकार इस वार्ता को अंजाम तक पहुंचाने वाली थी, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार केंद्र में आई है, समय सीमा ही बढ़ा रही है। हर बार बहाना बना रही है भाजपा की सरकार। लोगों को भाजपा की नीयत पर अब भरोसा नहीं है। कुछ जिलों में अफस्पा हटाने से नगालैंड में शांति नहीं आ जाती। नगा समस्या का स्थायी समाधान निकालने में भाजपा और एनडीपीपी सरकर पूरी तरह से नाकाम हुई है।

उन्होंने कहा कि सबने देखा कि किस तरह से पवन खेड़ा को दिल्ली में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। सवाल पूछने पर भाजपा इस तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन किसी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस आगे भी सवाल उठाती रहेगी। उन्होंने सवाल उठाया नगालैंड में 17 तरह की जनजातियां हैं, भाजपा यूनियन सिविल कोड पर यहां चुप क्यों है।


महिमा ने कहा कि पूर्वोत्तर की सरकारों का संचालन अपने-अपने राज्यों से होता था। अब मेघालय या नगालैंड की सरकार गुवाहाटी और दिल्ली से संचालित होती हैं। जनता अब यह बात जान चुकी है। इसलिए इस बार दोनों ही राज्यों की जनता ने कांग्रेस को मौका देने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed