{"_id":"5a9812ec4f1c1bc65c8b51e7","slug":"nagaland-election-commission-orders-re-polling-in-thirteen-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड चुनाव: 13 बूथों पर पुन: मतदान कल , मुख्य चुनाव अधिकारी ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड चुनाव: 13 बूथों पर पुन: मतदान कल , मुख्य चुनाव अधिकारी ने की घोषणा
एजेंसी, कोहिमा
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के 13 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को पुन: मतदान की घोषणा की है। सीईओ अभिजीत सिन्हा ने कहा कि पुन: मतदान का कार्य शुक्रवार सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान 27 फरवरी को संपन्न हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीडीपी के अध्यक्ष नेफियु रिओ उत्तरी अंगामी सेकंड सीट से निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
नौ विधानसभा क्षेत्रों तमलु, पेरेन, कोहिमा टाउन, चिजामी, फेक, मेलुरी, तिजिट, पनग्रो-किफारे और लोंगखिम-चारे के 13 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। इन बूथों पर ईवीएम और मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। मतगणना का काम 3 मार्च को होना है।
विज्ञापन
मेघालय में 86 फीसदी पुन: मतदान
मेघालय की रेलियांग विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर बृहस्पतिवार को पुन: मतदान में 86 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारियों ने किनदोंग तूबर बूथ पर 27 फरवरी को वोटिंग मशीनों के बिगड़ जाने के कारण मतदान रोक दिया था।