फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election 2023: Nagaland CM said – BJP-NDPP will contest elections with 20-40 seat sharing

Nagaland Election 2023: नगालैंड के सीएम रियो बोले- भाजपा-एनडीपीपी 20-40 सीटों के बंटवारे के साथ लड़ेंगे चुनाव

Fri, 27 Jan 2023 02:28 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

Nagaland Election 2023: नगालैंड के मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी सीट पर एनडीपीपी और भाजपा के बीच दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीपीपी इस महीने के अंत में नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी...

विज्ञापन
Nagaland Election 2023: Nagaland CM said – BJP-NDPP will contest elections with 20-40 seat sharing
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा है कि आगामी नगालैंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) 20:40 सीटों के बंटवारे के समझौते के अनुसार लड़ेंगे, जो दोनों दलों ने पहले तय किया था। सीट बंटवारे को लेकर जो बात भाजपा और एनडीपीपी ने पहले की थी. बदला नहीं जा सकता।

विज्ञापन

नगालैंड के मुख्यमंत्री रियो नगालैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक सीटों की मांग को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सीट बंटवारे के समझौते में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है। यह निर्णय लिया गया कि एनडीपीपी और भाजपा 40:20 सीटों के बंटवारे के अनुसार नागालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी सीट पर एनडीपीपी और भाजपा के बीच दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीपीपी इस महीने के अंत में नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान एक चरण में 27 फरवरी को होना है। वोटों की गिनती दो मार्च को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed