फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election 2023: 10 big highlights of PM Modi dinapur rally in nagaland

Nagaland Election: 'दिल की दूरियां भी मिटें, दिल्ली से भी दूरी कम हो', PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Fri, 24 Feb 2023 03:50 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 24 Feb 2023 03:50 PM IST
सार

PM मोदी ने आज नगालैंड के दिमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस और उसके गठबंधन साथियों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा पूर्वोत्तर के लिए...नगालैंड के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नीति रही है- वोट पाओ और भूल जाओ।
 

विज्ञापन
Nagaland Election 2023: 10 big highlights of PM Modi dinapur rally in nagaland
नगालैंड में पीएम मोदी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य नगालैंड के दिमापुर पहुंचे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया...दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के रैली की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन


1. पीएम मोदी ने संबोधन की शुरूआत में ही कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया।
विज्ञापन


2. मोदी ने कहा- दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन लोगों ने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, इसलिए नगालैंड सहित पूरा नॉर्थ-ईस्ट आज उनके किए पापों की सजा दे रहा है। हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
3. पीएम ने कांग्रेस और उसके गठबंधन साथियों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा पूर्वोत्तर के लिए...नगालैंड के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नीति रही है- वोट पाओ और भूल जाओ।

4. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि दिल की दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। उन्होंने संबोधन में यह भी कहा कि बीते नौ वर्षों में वह खुद दर्जनों बार यहां आये हैं।





5. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था... सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि भ्रष्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। नॉर्थ-ईस्ट के आठ राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं। 

6. पीएम ने कहा- नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी NDA को मिला है।

7. उन्होंने कहा- 'अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता... देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके'। 

8. पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में डिवाइड की पॉलिटिक्स चलती थी उसको हमने डिवाइन में बदला है।

9. नगालैंड के लिए हमारा मंत्र है- पीस, प्रोग्रेस और प्रॉस्पेरिटी। पीएम ने कहा- NDA सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। 

10. प्रधानमंत्री ने अंत में कहा- हम ना रीजन को देख भेदभाव करते हैं और ना ही रिलिजन को देख भेदभाव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed