फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland civic body polls take place after 20 years voter turnout at 80 pc

Nagaland Civic Body Polls: नगालैंड में 20 वर्षों के बाद नगर निकाय चुनाव, 80 प्रतिशत हुआ मतदान; 29 जून को नतीजे

Wed, 26 Jun 2024 08:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 26 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

Nagaland Civic Body Polls: नगालैंड नगर निकाय चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ है। खास बात यह है कि 20 वर्षों के अंतराल के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। 29 जून को नतीजे आ जाएंगे।  

विज्ञापन
Nagaland civic body polls take place after 20 years voter turnout at 80 pc
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगालैंड ने 20 वर्षों के बाद नगर निकाय चुनाव आयोजित किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में करीब 2.23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर 80 प्रतिशत मतदान हुआ। नगालैंड के 10 जिलों के 25 नगर निकायों में सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। अधिकारी ने बताया कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


29 जून को आएंगे नतीजे
राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य के 10 जिलों के 214 मतदान केंद्रों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा 420 मतदान केंद्रों में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। यह पूर्वोत्तर राज्य के लिए ऐतिहासिक चुनाव साबित हुआ क्योंकि 20 वर्षों के बाद तीन नगरपालिकाओं और 36 शहरी निकायों के लिए मतदान हुआ। खास बात यह रही कि पहली बार नगर निकाय के चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। नगालैंड में नगर निकाय चुनाव के नतीजे 29 जून को आएंगे।
विज्ञापन


राज्य में इसलिए नहीं हो रहे थे निकाय चुनाव
नगालैंड नगर निकाय चुनाव में में कुल मिलाकर 2.23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 1.13 लाख महिला मतदाता थीं। 29 जून को 11 राजनीतिक पार्टियों के 523 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। बीते कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने निकाय चुनाव कराने की घोषणा की थी लेकिन अदिवासी निकाय और कुछ स्थानीय संगठन महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ थे। इस वजह से चुनाव नहीं कराए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed