फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland BJP president Temjen Imna Along benefits of having small eyes Himanta Biswa Sarma said brother is in fullform today

Temjen Imna Along : नगालैंड भाजपा अध्यक्ष ने छोटी आंखें होने के बताए फायदे, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- भाई आज फुलफॉर्म में हैं

Sat, 09 Jul 2022 08:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 08:44 PM IST
सार

भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर चर्चा भी कर रहे हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि मेरे भाई इमना अलांग फुल फॉर्म में हैं।

विज्ञापन
Nagaland BJP president Temjen Imna Along benefits of having small eyes Himanta Biswa Sarma said brother is in fullform today
नगालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलांग - फोटो : Facebook/Temjen Imna Along

विस्तार

नगालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवास मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलांग ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अलांग ने छोटी आंखों को लेकर कुछ ऐसा कह डाला कि इसे सुनकर हर कोई मुस्करा उठेगा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह छोटी आंख होने के फायदे बता रहे हैं। वहीं सुनने वाले भी जमकर तालियां बजा रहे हैं। अलांग इस समय नगालैंड भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अलांग की सेंस ऑफ ह्यूमर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि लोग कहते हैं कि पूर्वोत्तर वालों की आंखें बहुत छोटी होती हैं लेकिन छोटी आंखें होने के बावजूद हम सबकुछ साफ-साफ देख लेते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद वह आगे कहते हैं कि आंखों के छोटा होने से इसमें बहुत ज्यादा गंदगी भी नहीं जाती है। मंत्री जी यहीं नहीं रुकते, वह आगे कहते हैं कि सिर्फ इतना ही नहीं आंखें छोटी होने के चलते जब कोई कार्यक्रम बहुत लंबा चल रहा होता है तो हम मंच पर सो भी जाते हैं और नींद पूरी कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर चर्चा भी कर रहे हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि मेरे भाई इमना अलांग फुल फॉर्म में हैं। इसके बाद अलांग ने उन्हें भी जवाब दिया है।

इसके अलावा उन्होंने पत्रकार का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस वीडियो को साझा किया है। उन्होंने लिखा कि उत्तर पूर्व की आवाज को लोगों तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed