फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naddas jibe : Somewheres brick, somewheres stone, Bhanumati added a clan, clan made maharashtra junk

नड्डा का तंज : कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा, कुनबे ने किया महाराष्ट्र का कबाड़ा

Tue, 23 Mar 2021 08:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Naddas jibe : Somewheres brick, somewheres stone, Bhanumati added a clan, clan made maharashtra junk
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंज किया है। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर में रोड शो के दौरान उन्होंने कहा- महाराष्ट्र में कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। इस कुनबे ने महाराष्ट्र का कबाड़ा कर दिया है। क्या आप ऐसे लोगों को यहां भी लाएंगे?

विज्ञापन


बता दें, बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि कांग्रेस व वाम दल भी गठबंधन के रूप में मैदान में हैं। उनके साथ कुछ अन्य छोटे दल भी हैं। बंगाल के रोड शो में नड्डा ने महाराष्ट्र की स्थिति का जिक्र कर बंगाल के वोटरों से भाजपा को जिताने की अपील की। 
विज्ञापन

 


ममता अराजकता का प्रतिनिधित्व करती हैं: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को रोड शो के दौरान भाजपा को पश्चिम बंगाल की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अराजकता में भरोसा करने वाली नेता करार दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोगों ने भाजपा को मत देने का फैसला किया है और उनकी पार्टी 'तृणमूल कांग्रेस की जबरन वसूली की राजनीति को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार' है।

नड्डा ने पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में यह रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरित है और सच्ची बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि बनर्जी और उनका खेमा केवल अराजकता में भरोसा करते हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जन संघ से ही भाजपा का गठन हुआ था।

नड्डा ने इस दौरान कई बार अपनी उंगलियों से जीत का निशान बनाया और अपने समर्थकों पर फूल बरसाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हम तृणमूल की जबरन वसूली की राजनीति का अंत करेंगे, बुआ-भतीजा (बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) की साठगांठ तोड़ेंगे, सिंडिकेट राज समाप्त करेंगे और बंगाली संस्कृति की रक्षा करेंगे। भाजपा राज्य में असल परिवर्तन लाकर 'सोनार बांग्ला' का निर्माण करेगी।

सीएए सही समय पर लागू करेंगे : नड्डा

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) संसद में पारित हो चुका है और इसे सही समय पर लागू किया जाएगा। असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद नड्डा ने कहा कि यह असल में केंद्र का कानून है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य में लागू ना करने देने के कांग्रेस के दावा की वजह 'या तो उनकी अज्ञानता है या वे लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं।' सीएए का हालांकि पार्टी के घोषणापत्र में कोई जिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस क्या सोच रही है इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन उनका दृष्टिकोण न केवल समस्या उत्पन्न करने वाला है बल्कि राज्य के लिए खतरनाक भी है। संशोधित नागरिकता कानून के तहत 31 दिसम्बर 2014 तक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed