फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda will discuss with the envoys of 13 countries today the next phase of Know BJP Initiative

'Know BJP Initiative' : नड्डा आज 13 देशों के दूतों से करेंगे विचार-विमर्श, 'भाजपा को जानो' पहल का अगला चरण

Sat, 11 Jun 2022 12:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में होने वाले इस विचार विमर्श में ब्रिटेन, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, नेपाल, थाईलैंड, मॉरीशस और जमैका समेत 13 देशों के दिल्ली में रहने वाले दूत शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Nadda will discuss with the envoys of 13 countries today the next phase of Know BJP Initiative
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को 'भाजपा को जानो' (Know BJP initiative) पहल के तहत दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 13 देशों के दूतों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में होने वाले इस विचार विमर्श में ब्रिटेन, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, नेपाल, थाईलैंड, मॉरीशस और जमैका समेत 13 देशों के दिल्ली में रहने वाले दूत शामिल होंगे।  'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी दूतों को अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। उन्हें पूर्ववर्ती जनसंघ के 1951 से लेकर भाजपा के गठन तक की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया जाता है। 
विज्ञापन


अभियान का तीसरा चरण, अब तक 34 दूतों से बात
विदेशी दूतों को भाजपा के बारे में जानकारी देने का नड्डा का यह तीसरा चरण है। अब तक उन्होंने 34 विदेशी दूतों से बातचीत की है। इस महीने की शुरुआत में हुई पिछली बैठक तीन घंटे चली थी। भाजपा की विदेश मामलों की इकाई के प्रमुख विजय चौथवाले ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है। विदेशी दूतों को पार्टी के इतिहास और दृष्टि से परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी और अधिक दूतों के साथ बातचीत करेगी। इस महीने हमारे तीन या चार ऐसे संवाद सत्र होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed