फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda says Rahul speaking language of China Pak as BJP seeks his expulsion from Congress

जेपी नड्डा बोले: चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी, दिया सेना का मनोबल तोड़ने वाला बयान

Sat, 17 Dec 2022 04:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 04:12 PM IST
सार

भाजपा प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनके बयान की जितनी आलोचना की जाए वो कम, उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है।

विज्ञापन
Nadda says Rahul speaking language of China Pak as BJP seeks his expulsion from Congress
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनके बयान की जितनी आलोचना की जाए वो कम, उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है। तवांग में ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता ने बयान दिया था कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों की पिटाई कर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बयान को लेकर भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह उनकी देशभक्ति को लेकर प्रश्च चिह्न खड़े करता है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया था। यह उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है।  

विज्ञापन

Nadda says Rahul speaking language of China Pak as BJP seeks his expulsion from Congress
गौरव भाटिया - फोटो : Twitter@ Bjp4india
राहुल गांधी को पार्टी से निष्कासित करें मल्लिकार्जुन खरगे: भाटिया
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अपनी आधिकारिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रिमोट से कंट्रोल नहीं हैं और अगर विपक्षी पार्टी देश के साथ खड़ी है, तो गांधी को उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए, क्योंकि वो भारत को कमजोर करते हैं और अपने सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ते हैं। 

भाटिया ने राहुल गांधी की तुलना कन्नौज के राजा जयचंद से की, जिन्हें भारतीय इतिहास में एक विश्वासघाती के रूप में पेश किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगातार सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की है, चाहे वह आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर एयर स्ट्राइक हो या गलवान घाटी में झड़प हो।

भाजपा नेता ने कहा कि गांधी ने कथित तौर पर पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों पर सशस्त्र बलों के हमलों के सबूत मांगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सरेंडर मोदी कहा। भाटिया ने कहा, कांग्रेस नेता को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी से उनका पाप तो नहीं धुलेगा लेकिन कम से कम यह जरूर दिखाएगा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने सरकार पर इसे अनदेखा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा कि सरकार सो रही है और इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। 


 

Nadda says Rahul speaking language of China Pak as BJP seeks his expulsion from Congress
अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई (फाइल)

क्या राहुल गांधी का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया : अनुराग ठाकुर
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन के नाम पर 'भय फैलाने' का आरोप लगाया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है। राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जब चीनियों के साथ सूप पीने में व्यस्त थे, तब भारतीय सैनिक डोकलाम में चीनी जवानों से लड़ रहे थे।

ठाकुर ने कहा, इन लोगों को चीन के नाम पर डर फैलाने की आदत है। लेकिन यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2014 का भारत है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री आगे कहा कि यूपीए शासन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सशस्त्र बोलं को बुलेटप्रुफ जैकेट या राफेल फाइटर जेट के साथ सशक्त नहीं किया। उन्होंने कहा, आज भारत में तीन सौ से ज्यादा रक्षा वस्तुएं बनाई जा रही हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है, आयातक नहीं। यह आत्मनिर्भर भारत है।

विज्ञापन

Nadda says Rahul speaking language of China Pak as BJP seeks his expulsion from Congress
जयराम रमेश - फोटो : PTI

देश को भरोसे में क्यों नहीं ले रहे पीएम : जयराम रमेश
कांग्रेस ने तवांग सेक्टर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस विषय पर संसद में चर्चा क्यों नहीं होने दे रहे और देश को भरोसे में क्यों नहीं ले रहे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे से जुड़े सवालों पर अपने 'मन की बात' करें। रमेश ने अपने बयान में प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे और कहा, 'यह प्रधानमंत्री का राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इन सात सवालों पर अपने 'मन की बात' करें। राष्ट्र जानना चाहता है।'

उन्होंने सवाल किया, '20 जून, 2020 को आपने (प्रधानमंत्री) क्यों कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन द्वारा कोई घुसपैठ नहीं हुई? आपने चीन को यह अनुमति क्यों दी कि वह हमारे सैनिकों को उन हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से रोके जहां वे मई, 2020 से पहले नियमित रूप से गश्त किया करते थे?'

रमेश ने यह भी पूछा, "आपने 'माउंटेन स्ट्राइक कोर' बनाने को लेकर `17 जुलाई, 2013 को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत की गई योजना को क्यों त्याग दिया? आपने चीनी कंपनियों को पीएम केयर फंड में अंशदान क्यों देने दिया? आपने पिछले दो वर्षों में चीन से आयात को रिकॉर्ड स्तर पर क्यों बढ़ने दिया?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed