फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda appeals people to not keep food on newspaper

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कागज में खाना न रखने का किया अाग्रह

Fri, 09 Dec 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nadda appeals people to not keep food on newspaper
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

भारत में बड़े शहर हों या छोटे हर जगह समाचार पत्रों का उपयोग खाद्य सामग्री को रखने अथवा उसमें रख के खाने के लिए दिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इस पर चिंता जाहिर की है और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधीकरण (एफएसएसएआई) को इस संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने खाने-पीने की चीजों को पैक करने के लिए अखबार के कागज का इस्तेमाल बंद करने के लिए एफएसएसएआई को दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कागज में लगी स्याही सेहत के लिए हानिकारक

Nadda appeals people to not keep food on newspaper
JP NADDA

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि विक्रेता खाद्य सामग्री को पैक व परोसने के लिए अखबार के कागज का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से भी आग्रह किया है कि खाने-पीने की चीजों के लिए अखबार के कागज का इस्तेमाल न करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अखबार की स्याही को खाद्य पदार्थ सोख लेते हैं। अखबारों में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई तरह के खतरनाक रसायन होते हैं और इसका स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारियों, खासतौर पर गैर संगठित क्षेत्र में जागरुकता फैलाने की जरुरत है। अधिकारियों को इस संबंध में व्यवस्थित निगरानी और निर्देशों को लागू कराने के लिए कहा है। सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जागरुकता लाने के लिए अभियान शुरु किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed