फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nachiket Mor to head Bill and Melinda gates foundation in India

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन: भारत में प्रमुख बने नचिकेत मोर

Wed, 16 Mar 2016 03:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 03:26 AM IST
सार

  • नचिकेत, गिरिंद्रे बीहारी की जगह लेंगे
  • नचिकेत भारत में चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों - स्वास्थ्य, साफ-सफाई, कृषि विकास और गरीबों के लिए वित्तीय सेवा में फाउंडेशन के प्रयासों का प्रबंधन करेंगे

विज्ञापन
Nachiket Mor to head Bill and Melinda gates foundation in India
न‌चिकेत - फोटो : Yale

विस्तार

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने मंगलवार को डॉ नचिकेत मोर अपने भारतीय कार्यालय का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। नचिकेत, गिरिंद्रे बीहारी की जगह लेंगे जो फाउंडेशन में ही वैश्विक स्तर पर वरिष्ठ की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय कार्यालय के निदेशक की नई भूमिका में नचिकेत भारत में चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों - स्वास्थ्य, साफ-सफाई, कृषि विकास और गरीबों के लिए वित्तीय सेवा में फाउंडेशन के प्रयासों का प्रबंधन करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों, स्थानीय और गैर-सरकारी संगठनों, सामुदायिक समूहों, शोधकर्ताओं और निजी क्षेत्र के साथ मिल कर काम करने के क्षेत्र में वह फाउंडेशन का नेतृत्व करेंगे साथ ही इसके कामों का विस्तार जारी रखेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा वह भारत के साथ नीतिगत साझेदारी को बढ़ाएंगे और देश को स्वास्थ्य और विकासात्मक लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे। आईसीआईसीआई में नचिकेत 24 साल काम कर चुके हैं। येल वर्ल्ड फेलो नचिकेत ने आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में डिप्लोमा और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवानिया से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed