{"_id":"63ec3357a3751477970337f8","slug":"naba-das-murder-case-accused-ex-asi-gopal-das-moved-to-choudwar-jail-in-cuttack-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naba Das Murder Case: आरोपी पूर्व एएसआई गोपाल दास को कटक की चौद्वार जेल भेजा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Naba Das Murder Case: आरोपी पूर्व एएसआई गोपाल दास को कटक की चौद्वार जेल भेजा गया
Wed, 15 Feb 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:01 AM IST
सार
महानिदेशक (जेल) मनोज छाबड़ा ने बताया कि गोपाल दास को कटक की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि उसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इसके लिए अनुरोध किया था।
विज्ञापन
आरोपी पूर्व एएसआई गोपाल दास।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के मंत्री नब किशोर दास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले बर्खास्त सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच झारसुगुड़ा उपजेल से कटक के चौद्वार सर्कल जेल स्थानांतरित कर दिया गया। एक शीर्ष जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गोपाल दास को कटक की जेल में स्थानांतरित किया गया
महानिदेशक (जेल) मनोज छाबड़ा ने बताया कि गोपाल दास को कटक की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि उसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इसके लिए अनुरोध किया था। पूर्व मंत्री पर कथित तौर पर गोली चलाने के बाद दास को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस की अपराध शाखा को दी गई 13 दिन की हिरासत पूरी होने के बाद आरोपी को झारसुगुड़ा में जेल भेज दिया गया था। पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व एएसआई को हाल में पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर ले जाया गया था और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत उसका बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी के सामने दर्ज किया गया था। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
सीटीवी की निगरानी में रहेगा दास
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दास सीसीटीवी की निगरानी में चौद्वार स्थित सर्किल जेल के एक विशेष प्रकोष्ठ में रहेगा। मंत्री की हत्या में कथित संलिप्तता के मद्देनजर दास के साथ विचाराधीन कैदी की तरह व्यवहार किया जाएगा।
विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने पूर्व में गोपाल दास की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी। इस बीच, क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने कहा कि आरोपी के टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। गौरतलब है कि उड़ीसा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को 29 जनवरी को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर क्षेत्र के गांधी छाक में कथित तौर पर गोपाल दास द्वारा सीने में गोली मार दी गई थी। मंत्री की भुवनेश्वर अस्पताल में कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी।