मैसूर रेल संग्रहालय ने खोला 'कोच रेस्त्रां', 20 लोगों के बैठने की क्षमता
- मैसूर में खुला पहला कोच रेस्त्रां, 20 लोगों के बैठने की क्षमता
- दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी, सोमवार को हुआ उद्घाटन
- रेल संग्रहालय का दौरा करने वाले यात्रियों के लिए ही है सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के दौरान लगभग सभी ऐसी जगह बंद हैं जहां भीड़ इकट्ठा होने की ज्यादा संभावना है। सरकार ने अब लॉकडाउन में कई तरह की रियायतें दे तो दी हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई लोग गैर-जरूरी काम करने से कतरा रहे हैं। हालांकि कई लोग अब सैलून और रेस्त्रां में जाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
इसी सिलसिले में मैसूर में रेलवे संग्रहालय ने लोगों की सहूलियत के लिए एक कोच रेस्त्रां की शुरुआत की है, इसमें मात्र 20 लोगों के बैठने की जगह ही होगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने इस कोच रेस्त्रां के खोले जाने की जानकारी दी है। मैसूर विभाग की रेलवे विभागीय मैनेजर अपर्णा गर्ग ने इस कोच रेस्त्रां का उद्घाटन किया।
ये कोच उन लोगों के लिए खुला है जो केवल संग्रहालय देखने के लिए आते हैं। यहां से ट्रेन पकड़ने में भी यात्रियों को आसानी रहेगी और रेस्त्रां में बैठकर चाय-कॉफी जैसी पेय पदार्थों का लुफ्त उठा सकते हैं।
A ‘Coach Restaurant’ was inaugurated at Railway Museum, Mysuru yesterday. The customized Coach Restaurant with soothing ambience has a seating capacity of 20 people: South Western Railway #Karnataka pic.twitter.com/YpljWopxGX
— ANI (@ANI) June 22, 2020
रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ये रेस्त्रां ना कोई लाभ और ना कोई हानि के मॉडल पर चलेगा। यहां बैठकर यात्री रेल संग्रहालय का लुफ्त उठा सकते हैं और संग्रहालय में रखी पुरानी वस्तुओं का आनंद ले सकते हैं।