मैसूर दुष्कर्म मामला: कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं
कर्नाटक के मैसूर शहर में बीते मंगलवार को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। युवती के साथ दरिंदगी करने वाले बदमाशों ने उसके पुरुष मित्र को भी बुरी तरह पीटा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर में एक युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री ने गुरुवार को विवादित बयान दे डाला। मंत्री शिवराम हेब्बर ने इस घटना को लेकर कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसी घटनाएं बाकी सरकारों के समय में भी हुई हैं। ये सब लंबे समय से होता चला आ रहा है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाएं केवल तभी हो रही हैं जब हमारी सरकार सत्ता में आई है।'
राज्य में श्रम विभाग के मंत्री हेब्बर ने आगे कहा, महिलाओं को भी पहले से निशाना बनाया जाता रहा है। इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वाले दुष्ट लोग हमेशा से समाज में रहे हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला हादसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में गृह मंत्री को जांच करने का आदेश दिया है।
हेब्बर ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के सहारे कांग्रेस अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है और इसीलिए इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना की पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
Demand for resignation in the backdrop of gang rape is what Congress is doing for political gain. Our government will initiate action on the accused persons. They will be arrested soon. The victim will be given all the support: Karnataka Min Shivaram Hebbar on Mysuru gang rape
— ANI (@ANI) August 27, 2021