फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mystery of AN -32 : two IAF AN-32 aircrafts have been gone missing earlier

रहस्यमयी हो गई है एएन-32 विमानों की गुत्थी, पहले भी लापता हो चुके हैं दो विमान

Thu, 13 Jun 2019 05:40 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 13 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Mystery of AN -32 : two IAF AN-32 aircrafts have been gone missing earlier
एन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय वायु सेना

युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा आखिरकार मिल गया। तीन जून को लापता हुए इस विमान की खोज में तीनों सेनाएं जुटी हुई थीं। तीन जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे असम के जोरहाट बेस से चीन की सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में 13 जवान सवार थे, हादसे में सभी शहीद हो गए। 

विज्ञापन


हालांकि, एएन-32 विमान का लापता हो जाने का यह पहला वाकया नहीं है। गनीमत यह रही कि इस बार विमान का मलबा मिल गया। इससे पहले लापता हुए दो एएन-32 विमानों का तो आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि अरुणाचल प्रदेश में जिस स्थान पर इस विमान का मलबा मिला उन पहाड़ियों के आस-पास पहले भी विमानों के मलबे मिलते रहे हैं। इनमें से कई विमान ऐसे हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय लापता हो गए थे।
विज्ञापन


द्वितीय विश्व युद्ध से एएन-32 तक, 'वैलीज ऑफ नो रिटर्न' में दफन हो चुके हैं सैकड़ों विमान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

25 मार्च 1986 को लापता हुआ था पहला एएन-32 विमान

एएन-32 के लापता होने की पहली घटना 25 मार्च 1986 को हुई थी। सोवियत यूनियन और ओमान के रास्ते यह विमान भारत आ रहा था, जब हिंद महासागर के ऊपर से यह गायब हो गया था। इस विमान में सात लोग सवार थे। आज तक इस विमान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। 

जुलाई 1986 में दूसरा विमान हुआ लापता

वहीं, जुलाई 2016 में फिर से एक एएन-32 विमान लापता हो गया था। इस विमान में 29 लोग सवार थे और यह बंगाल की खाड़ी से लापता हुआ था। इस विमान की खोज के लिए भारतीय वायु सेना ने करीब एक महीने तक सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन विमान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 



हाल में हुई एएन-32 विमान हादसे की घटना इस विमान के साथ ऐसी तीसरी घटना थी। हालांकि, इस बार वायुसेना को विमान का मलबा मिल गया है। लेकिन, एएन-32 विमान ही ऐसे हादसों के शिकार क्यों हो रहे हैं, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। वायुसेना ने इस विमान की खोज के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया हुआ था। 

तीनों सेनाएं इस विमान को खोजने के लिए मशक्कत कर रही थीं। वायुसेना ने जहां दो एमआई हेलिकॉप्टर के साथ सी-130जे और सुखोई विमानों को इस मिशन में लगाया था, वहीं नौसेना ने एक नौसैनिक समुद्री जहाज को इस कार्य में लगाया था। इस विमान की खोज में इसरो की भी मदद ली जा रही थी। इसरो ने अपने रडार इमेजिंग सैटेलाइट को इस अभियान में शामिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed