फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mystery Disease Strikes In Andhra Pradesh One Person Dead Nearly 400 ill CM YS Jagan Mohan Reddy visited patients

आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी का कहर जारी, केंद्र ने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम भेजी

Mon, 07 Dec 2020 03:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 03:55 PM IST
सार

  • एलुरु कस्बे में रहस्यमयी बीमारी से एक की मौत
  • 380 लोग अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री हाल जानने पहुंचे

विज्ञापन
Mystery Disease  Strikes In Andhra Pradesh One Person Dead   Nearly 400  ill CM YS Jagan Mohan Reddy visited patients
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एलुरु कस्बे में रहस्यमयी बीमारी के चलते एक की मौत हो गई और 380 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की। इसके बाद केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम बनाई है। 
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के एलुरु के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में एम्स, दिल्ली के आपातकालीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जमशेद नायर, एनआईवी पुणे के वाइरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश देओश्वतार और एनसीडीसी, दिल्ली के पीएच विशेषज्ञ एवं उपनिदेशक डॉ. संकेत कुलकर्णी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के एलुरु कस्बे में रहस्यमयी बीमारी के चलते एक की मौत हो गई और 380 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।रहस्यमयी बीमारी के चलते लोगों में मिर्गी के दौरे, अचानक से बेहोश होना, कांपने और मुंह से झाग आने की शिकायतें आ रही हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी एलुरु के सरकारी अस्पताल में मरीजों से मिलने पहुंचे। जिस मरीज की मौत हुई है उसका एलुरु के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को पश्चिम गोदावरी जिले स्थित एलुरु सरकारी अस्पताल का दौरा किया, जहां रहस्यमयी बीमारी के करीब 150 मरीज भर्ती हैं। रेड्डी ने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। इस रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 380 हो गई है।




मंगलगिरि के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही विस्तृत जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। इलाज के बाद करीब 200 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

डॉक्टर भी हैरान :
एलुरु में रहस्यमयी बीमारी के आतंक को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। उन्हें भी अंदाजा नहीं कि अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों में इस तरह के लक्षणों की आखिर वजह क्या है? एलुरु के चार अलग-अलग इलाकों से आए 45 लोगों में अजीब से लक्षण देखे गए। इनका आपस में कोई लेना-देना नहीं था। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 46 बच्चे हैं जबकि 70 महिलाएं। बच्चों के अलावा ज्यादातर मरीज 20-30 साल आयुवर्ग के हैं।

इस प्रकोप की शुरुआत एलुरु के वन टाउन क्षेत्र से हुई और रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए हैं और सीटी (मस्तिष्क) स्कैन किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी अब तक बीमारी के पीछे की वजह का पता नहीं कर पाए हैं।

वहीं सेरेब्रल स्पाइनल फ्लूइड (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की स्थिति की जांच) भी समान्य पाई गई। कल्चर टेस्ट (शरीर में रोगाणु का पता लगाने की जांच) की रिपोर्ट आने के बाद हो सकता है कि समस्या की वजह पता चल सके। वहीं ई-कोली (आंत में रोगाणु का पता लगाने) जांच रिपोर्ट की भी प्रतीक्षा की जा रही है।


भाजपा सांसद जीवी एल नरसिम्हा राव ने नई दिल्ली के एम्स के विशेषज्ञों से बात करने के बाद कहा था कि जहरीले ऑर्गनोक्लोरीन बीमारी की वजह हो सकते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी दूषित पानी या खाने को इस बीमारी की वजह मानने से इनकार करते हैं।

रिपोर्ट आने पर ही होगा खुलासा
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम की लैब में भेजे गए मरीजों के सेरेब्रल-स्पाइनल फ्लूएड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इसके पीछे की वजह का खुलासा हो पाएगा। हेल्थ एक्सपर्ट अलग-अलग ऐंगल जैसे वायु प्रदूषण या दूषित दूध के जरिए केमिकल पॉयजनिंग की भी जांच कर रहे हैं। कुछ लोग इसे मास हीस्टीरिया का केस भी बता रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed