फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmarese entering Manipur illegally says Home Department news and updates

गृह मंत्रालय का खुलासा: मणिपुर में पिछले हफ्ते अवैध तरीके से घुस गए म्यांमार के 718 लोग, इनमें 301 छोटे बच्चे

Tue, 25 Jul 2023 12:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 22 और 23 जुलाई को म्यांमार सीमा से सबसे ज्यादा लोग मणिपुर के चंदेल जिले में घुसे। इसकी जानकारी सीमा की निगरानी कर रहे असम राइफल्स की ओर से दी गई। 

विज्ञापन
Myanmarese entering Manipur illegally says Home Department news and updates
मणिपुर में म्यांमार से अवैध प्रवासियों का आना जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय में जारी तनाव के बीच राज्य में म्यांमार के लोगों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सीमा पर कड़ी चौकसी के बावजूद पिछले हफ्ते ही 718 म्यांमारी नागरिक मणिपुर में अवैध तरीके से घुस गए। इनमें 301 बच्चे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 22 और 23 जुलाई को म्यांमार सीमा से सबसे ज्यादा लोग मणिपुर के चंदेल जिले में घुसे। इसकी जानकारी सीमा की निगरानी कर रहे असम राइफल्स की ओर से दी गई।  गृह मंत्रालय के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने असम राइफल्स से पूछा है कि कैसे म्यांमारी नागरिकों को बिना वैध यात्री दस्तावेजों के भारत में घुसने दिया गया। उन्होंने असम राइफल्स को ऐसी किसी भी घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जोशी ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यालय 28 सेक्टर असम राइफल्स से रिपोर्ट मिली है कि 718 शरणार्थी भारत-म्यांमार सीमा को पार कर न्यू लाजांग के आम क्षेत्र में घुस आए हैं। म्यांमार के इन 718 नागरिकों में 209 पुरुष, 208 महिलाएं और 301 बच्चे शामिल हैं। इससे पहले, म्यांमा के 13 नागरिकों ने 22 जुलाई को लाजांग इलाके में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि 23 जुलाई को म्यांमा के कुल 230 नागरिक न्यू लाजांग में, 89 न्यू समताल में, 143 यांग्नोमफाई गांव में, 175 यांग्नोमफाई सॉ मिल में, 30 ऐवोमजंग में और 38 भोंससे में अवैध रूप से दाखिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, ‘‘राज्य सरकार ने सीमा की सुरक्षा करने वाले असम राइफल्स को यात्रा दस्तावेज के बिना मणिपुर में म्यांमा के नागरिकों के प्रवेश को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया था।’’

बयान के अनुसार, ‘‘राज्य सरकार अवैध प्रवेश के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेती है, क्योंकि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हो सकते हैं।’’ सरकार ने चंदेल जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अवैध प्रवासियों की वापसी की निगरानी करने और म्यांमा के सभी नागरिकों का बायोमेट्रिक डेटा और तस्वीरें रखने की सलाह दी है।

मणिपुर म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। मणिपुर के कुकी समुदाय के साथ जातीय संबंध साझा करने वाले चिन समुदाय के लोग म्यांमा में रहते हैं।


महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बीएसएफ जवान निलंबित
मणिपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक जवान को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कॉन्स्टेबल सतीश प्रसाद को महिला से बदतमीजी व छेड़छाड़ के आरोप मे निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसमें एक दुकान में बीएसएफ जवान कॉम्बैट यूनिफॉर्म में इन्सास रायफल के साथ महिला के साथ झगड़ता दिख रहा है। बीएसएफ ने बताया कि घटना 20 जुलाई को इंफाल के पश्चिमी जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed