फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmar Military Aircraft skids off runway in Mizoram several injured taken to hospital news and updates

Mizoram: मिजोरम में हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल

Tue, 23 Jan 2024 02:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 02:02 PM IST
सार

बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। भारत ने सोमवार को भी म्यांमार के 184 सैनिकों को वापस भेजा था।

विज्ञापन
Myanmar Military Aircraft skids off runway in Mizoram several injured taken to hospital news and updates
मिजोरम में हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया गया है कि प्लेन में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने म्यांमार के शरणार्थी सैनिकों को वापस भेजना शुरू किया
गौरतलब है कि भारत ने पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम आए म्यांमार के 184 सैनिकों को सोमवार को ही वापस उनके देश भेजा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स के अधिकारी के अनुसार कुल  276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। बचे हुए सैनिकों को भी जल्द ही उनके देश लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed