फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   My family, Shiva devotee but we Do not want to use religion for political benefit says rahul gandhi

मेरा परिवार शिव भक्त, हम धर्म पर दलाली नहीं करतेः राहुल गांधी

Fri, 01 Dec 2017 07:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 07:06 AM IST
विज्ञापन
My family, Shiva devotee  but we Do not want to use religion for political benefit says rahul gandhi

अपने धर्म को लेकर उठे विवाद के बाद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह खुद और उनका परिवार शिव भक्त हैं, लेकिन वह सियासी फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


यहां बंद कमरे में कारोबारियों के साथ एक बैठक में राहुल ने कहा कि उन्हें अपने धर्म को लेकर किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और न ही वह धर्म पर दलाली करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदू रजिस्टर में उनका नाम दर्ज कर दिया था, जिससे यह विवाद पैदा हुआ।

राहुल ने कहा कि हम शिव भक्त हैं, लेकिन इन बातों को सार्वजनिक नहीं करते। हमें लगता है कि यह बेहद निजी मामला है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राहुल का एक वीडियो भी मीडियाकर्मियों से साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में कथित रूप से गैर हिंदू के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। बता दें कि सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है। 


मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सोमनाथ एक हिंदू मंदिर है और गैर हिंदू अनुमति लेने के बाद ही इसमें प्रवेश और दर्शन कर सकते हैं।

साथ ही इसके लिए बनाए गए रजिस्टर में गैर हिंदुओं को अपना नाम और विवरण भरना होता है। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल भी दर्शन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed