फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslims will come and think about hindus

मुस्लिम तो आ ही जाएगा, हिंदू वोटों पर ध्यान दें

Thu, 29 Sep 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 29 Sep 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
Muslims will come and think about hindus
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने पहुंचे। यहां सबसे पहले वह दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। चार मिनट की गुफ्तगू के बाद जब राहुल गांधी चलने को हुए तो सुब्हानी मियां ने कहा- मुस्लिम तो आ ही जाएगा, हिंदू वोटों पर ध्यान दें।

विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी की सुब्हानी मियां से मुस्लिम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें सुब्हानी मियां ने राहुल गांधी से कांग्रेस मुस्लिम एजेंडा पूछा। उन्होंने कहा कि जिन प्रांतों में कांग्रेस की सरकार है वहां वह मुस्लिमों के लिए क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


साथ ही यह बात भी रखी कि राजनीति में बरेलवी मसलक को नजरअंदाज किया जाता रहा है। हर बड़े-बड़े ओहदों पर दूसरे मसलक के लोग ही बैठे हैं। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया। सुब्हानी मियां के दामाद आसिफ मियां ने कहा कि उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इनका गठन कराना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्हानी मियां ने अपने हाथों से चादर सौंपी

Muslims will come and think about hindus
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद राहुल चादरपोशी करने जाने लगे तो सुब्हानी मियां ने अपने हाथों से उनको चादर सौंपी। दरगाह पहुंचकर राहुल चादर व गुलपोशी के बाद प्रणाम कर वापस हो गए। 

इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी कासिम कश्मीरी, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां और दरगाह की ओर से आसिफ मियां, हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, अजमल नूरी, अहमद उल्ला वारसी, मोहसिन रजा, परवेज नूरी, शान, राहत हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed