फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim World League Secretary General Praises Indian Society for Unity in Diversity, Says 'Indian Muslims

Delhi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान

Tue, 11 Jul 2023 02:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की, जबकि डोभाल ने उनकी (इस्सा) गहरी समझ की तारीफ की।

विज्ञापन
Muslim World League Secretary General Praises Indian Society for Unity in Diversity, Says 'Indian Muslims
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने भारत की तारीफों के बांधे पुल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत आए हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को विविधता में एकता के लिए भारत की प्रशंसा की। इस्सा ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है।

विज्ञापन


गौरतलब है, डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इस्सा ने भारत की, जबकि डोभाल ने इस्सा की गहरी समझ की तारीफ की। 

विज्ञापन

भारतीय मुस्लिमों को अपनी नागरिकता पर गर्व
अल-इस्सा ने आगे कहा कि हम एक साझा उद्देश्य के साथ विभिन्न घटकों और विविधता तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय ज्ञान के बारे में बहुत सुना है। हम जानते हैं कि भारतीय ज्ञान ने मानवता में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा हमारा एक ही उद्देश्य है कि एक साथ शांतिपूर्वक रहें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम अपनी नागरिकता और देश के संविधान पर गर्व महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोभाल ने की इस्सा की तारीफ
वहीं, एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव का संदेश स्पष्ट है कि यदि हम सद्भाव और शांति से रहते हैं। डोभाल ने इस्सा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस्लाम के बारे में इस्सा की गहरी समझ, दुनिया के धर्मों और अंतर-धार्मिक सद्भाव की दिशा में निरंतर प्रयासों, सुधारों के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने के साहस ने इस्लाम को बेहतर समझने में सराहनीय योगदान दिया है। साथ ही, चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारधाराओं को युवा दिमाग पर हावी होने से भी रोका है।



डोभाल ने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है। देश ने 2008 में मुंबई हमले सहित कई आतंकवादी हमलों का सामना किया है। भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत करने सहित विभिन्न माध्यमों से आतंकवाद से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed