फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim rashtriya manch said UCC is not anti Islam public awareness campaign across the country soon

MRM: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा- इस्लाम विरोधी नहीं है UCC, देशभर में जनजागरण अभियान जल्द

Sat, 17 Jun 2023 09:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 09:48 PM IST
सार

MRM: मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि शनिवार को इसी क्रम में मंच की नई दिल्ली में मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह पारित हुआ कि यूसीसी कहीं से भी इस्लाम और मुस्लिम विरोधी नहीं है।

विज्ञापन
Muslim rashtriya manch said UCC is not anti Islam public awareness campaign across the country soon
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 'वन नेशन, वन पीपल, वन लॉ' यानी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाएगा। इसके लिए मंच के कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चलाएंगे। संगठन ने एक बयान में कहा कि उसने तय किया है कि कार्यकर्ताओं का जत्था देशभर में लाखों परिवार के बीच पहुंचेगा और सौहार्द, समरसता, भाईचारा, एकता, अखंडता की पुरजोर कोशिशें करते हुए यूसीसी को 'शक्तिशाली और खुशहाल देश की जरूरत' बताएगा। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि मंच के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं में पूर्ण सहमति देखी गई, जब यह मुद्दा उठा कि इस साजिश को मुसलमानों को समझना चाहिए कि आखिर आजादी के 75 वर्षों बाद भी वे पिछड़े क्यों हैं, जबकि 60 वर्षों तक तो तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकारें रहीं? स्थिति यह है है कि 25 करोड़ मुसलमानों में से तीन प्रतिशत भी आज की तारीख में ग्रेजुएट नहीं हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि शनिवार को इसी क्रम में मंच की नई दिल्ली में मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह पारित हुआ कि यूसीसी कहीं से भी इस्लाम और मुस्लिम विरोधी नहीं है। यह अभियान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, गुजरात से लेकर केरल, पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक चलेगा।
 

विज्ञापन

मंच का मानना है कि यह कानून लोगों के दिलों से नफरत मिटाएगा और भाईचारा लाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि इन राष्ट्रवादी मुद्दों पर मुसलमानों को भड़काने वाले लोग मुसलमान और इस्लाम के दुश्मन हैं। बैठक में 400 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंच के सभी राष्ट्रीय संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक, प्रकोष्टों के संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ साथ कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी तादाद ऑनलाइन भी बैठक में शामिल हुई।  

इससे पहले भोपाल में हुए मंच के अभ्यास वर्ग में 'वन नेशन, वन पीपल, वन लॉ' को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ था और यह तय किया गया था कि दिल्ली में होने वाली बैठक में इस पर गहन विचार मंथन के बाद देशभर के कार्यक्रमों को लेकर प्लान बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed