फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslim rashtriya manch is organising iftar party not rss: manmohan vaidya

विवादों के बाद इफ्तार पार्टी को लेकर आरएसएस ने दी सफाई

Thu, 30 Jun 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
muslim rashtriya manch is organising iftar party not rss: manmohan vaidya
संघ प्रचार प्रमुख, मनमोहन वैद्य
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इफ्तार पार्टी आयोजन से आरएसएस ने खुद को अलग करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को स्वतंत्र संगठन बताया है। संघ नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि आरएसएस की इफ्तार पार्टी को लेकर मीडिया में आ रहीं खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। आरएसएस ऐसी किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं कर रहा है। ये इफ्तार पार्टी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आयोजित करा रहा था। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एक स्वतंत्र संस्था है जो राष्ट्रीय स्तर पर मुसलमानों में जागरुकता फैलाने के लिए काम करता है।
विज्ञापन




मनमोहन वैद्य ने कहा कि आरएसएस, राष्ट्रीय मुद्दों पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नजरिए को साझा करती है और अन्य राष्ट्रीय अभियानों की तरह ही उसके राष्ट्रीय जागरुकता कार्यक्रम को समर्थन करती है। वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता इन्द्रेशजी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से संपर्क में रहते है। वह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में किसी पद पर नहीं है।

 

इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर शिवसेना ने बोला था आरएसएस पर हमला

muslim rashtriya manch is organising iftar party not rss: manmohan vaidya
शिवसेना नेता मनीषा कायान्डे - फोटो : ani
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि ये बेहद चौंकाने वाला है, आरएसएस हमेशा हिंदू राष्ट्र निर्माण की बात करता है लेकिन अब ये संगठन भी कांग्रेस और दूसरे पार्टियों के संगठनों की तरह इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहा है। आरएसएस हमेशा इस मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते रहे हैं ऐसे में ये आयोजन सवाल खड़े करता है।

 मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर सवाल खड़े करते हुए वह अपनी वास्तविक विचारधारा से भटकती जा रही है। कायान्डे ने आगे कहा कि एक तरफ आरएसएस घर वापसी की बात करती है और दूसरी ओर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। ऐसे में साफ पता चल रहा कि वह किस तरह अपनी विचारधारा को लेकर भ्रमित है।

Published by- Vikrant Singh
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed