फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim Rashtriya Manch condemns Taliban activities in Afghanistan news in Hindi

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच: अफगानिस्तान में हालात को बताया चिंताजनक, कहा- सच्चे मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहे कट्टरपंथी तालिबानी

Fri, 20 Aug 2021 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Aug 2021 06:05 PM IST
सार

अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थितियों को लेकर देश के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने एक बयान जारी कर तालिबान का विरोध किया और भारत में उसका समर्थन करने वालों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Muslim Rashtriya Manch condemns Taliban activities in Afghanistan news in Hindi
अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में हालात को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें मंच ने वहां कि स्थितियों को नाजुक और पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बताया। बयान में कहा गया है कि जब से तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता संभाली है, वहां के सही इस्लाम को मानने वाले और कुरान के अनुसार चलने वाले सच्चे मुसलमानों का तालीबानी कट्टरपंथी प्रताड़ित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि भारत के मुसलमान तालिबान का विरोध करते हैं। अफगानिस्तान में बेकसूरों पर जुल्म हो रहे हैं, जो इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग हैं। इसके अलावा तालिबान का समर्थन करने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान और शायर मुनव्वर राणा आदि की भी आलोचना की गई है। बयान में कहा गया है कि तालिबान का समर्थन करने वाले लोग कभी इस्लाम के पैरोकार हो ही नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed