{"_id":"5a7c53a14f1c1b8d268b8fac","slug":"muslim-personal-law-board-is-not-satisfy-with-provision-of-triple-talaq-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बोला- नहीं कर रहे तीन तलाक बिल का विरोध, पर हैं कई खामियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बोला- नहीं कर रहे तीन तलाक बिल का विरोध, पर हैं कई खामियां
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक उच्च संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन तलाक विधेयक में कई खामियां हैं। इसके साथ ही उसने उन खामियों को खत्म करने की दिशा में काम करने की बात कही।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने दावा किया कि एक बहुत ही गलत कानून को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। एआईएमपीएलबी के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने कहा कि पूरी दुनिया में ऐसा कोई कानून नहीं है। इसमें ऐसी ही कई खामियां हैं।
विज्ञापन
एआईएमपीएलबी उन सभी खामियों को खत्म करने के लिए काम करेगी। उन्होंने हैदराबाद में तीन दिवसीय 26वें वार्षिक आम बैठक शुरू होने से पहले की शाम को यह बात कही।
विज्ञापन
नोमानी ने कहा कि बोर्ड विधेयक का विरोध नहीं कर रहा है बल्कि खामियों को दूर कराने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है लेकिन राज्यसभा से अभी उसे मंजूरी नहीं मिली है।